मुंबई : हरियाणा में कांग्रेस को मिली पराजय के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर वे चाहते हैं तो यहां भी अकेले चुनाव लड़ें। शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राऊत ने कहा कि हरियाणा में अगर कांग्रेस ने अन्य समान विचारधारा वाले दलों को महत्व दिया रहता तो परिणाम अलग रहते। राऊत ने हरियाणा की जीत पर भाजपा को बधाई भी दी है।
संजय राऊत ने बुधवार को सुबह पत्रकारों को बताया कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने किसी भी समविचारी पक्ष के साथ गठबंधन नहीं किया था। साथ ही बहुत से निर्दलीय भी मैदान में थे। इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा। हालांकि कांग्रेस बहुमत से सिर्फ 9 सीट पीछे रह गई। हरियाणा चुनाव में भाजपा की रणनीति बहुत अच्छी रही, इसका फल उन्हें मिला। जो जीता वह सिकंदर , इसलिए वे भाजपा को बधाई देते हैं। संजय राऊत ने कहा कि हरियाणा चुनाव से बहुत कुछ सिखने को मिला है।
संजय राऊत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी इंडिया एक साथ लड़ी थी, इसी वजह से नतीजे बेहतर रहे। राऊत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जहां वे मजबूत रहते हैं ,वहां किसी को महत्व नहीं देते और जहां कमजोर रहते हैं, वहां मिलकर चुनाव लड़ते हैं। महाविकास आघाड़ी में कोई छोटा बड़ा नहीं है। अगर कांग्रेस को लगता है तो वे अलग चुनाव लड़ सकते हैं। संजय राऊत ने आज फिर चुनाव पूर्व भावी मुख्यमंत्री की घोषणा का मुद्दा दोहराया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर चुनाव में उमर अब्दुल्ला चेहरा थे, लोगों ने उन्हें वोट दिया। संजय राऊत ने यह भी कहा कि हरियाणा की पुनरावृत्ति महाराष्ट्र में नहीं होगी। इसका कारण महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार मजबूत स्थिति में है।
महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) ने दी कांग्रेस को चुनौती,कहा- चाहें तो अकेले लड़ लें चुनाव
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
CSMT से ‘नमो एक्सप्रेस’ रवाना: “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष के बीच हज़ारों भक्त कोकण रवाना
मुंबई: “गणपति बप्पा मोरया” के गूंजते ...
कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह, सभी कार्यक्रम रद्द
मुंबई, 02 दिसंबर : महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ...
गौतम अडानी ने किया नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण, जून 2025 में उद्घाटन तय
नवी मुंबई, भारत:
Previous
Article