मुंबई : अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी (एमवीए) का घोषणा पत्र जारी किया है। महाविकास आघाड़ी ने महाराष्ट्र के किसानों का तीन लाख रुपये तक का
कर्ज माफ करने, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा और हर वर्ष पांच साै रुपये में छह रसाेईगैस सिलेंडर और बेराेजगाराें काे चार
हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है।
रविवार काे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एसपी) की नेता सुप्रिया सुले, शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राऊत सहित एमवीए ने नेता की मौजूदगी में कांग्रेस के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाविकास आघाड़ी का घाेषणा पत्र
जारी किया। इस माैके पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि महाविकास आघाड़ी ने महाराष्ट्र के लिए पांच गारंटी घोषित की थी। हमारी पांच गारंटी महाराष्ट्र में सभी के कल्याण में सहायक होंगी। इसके तहत महाराष्ट्र के प्रत्येक परिवार को लगभग 3 लाख रुपये वार्षिक सहायता मिलेगी। हमारी महालक्ष्मी योजना सभी महिलाओं को वित्तीय सहायता देगी, जिन्हें हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे। हम महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए एक मुफ्त बस सेवा शुरू करेंगे। खडगे ने कहा कि जब हमने कर्नाटक में महिलाओं के लिए योजना शुरु की थी, तो भाजपा ने उसका मखौल उड़ाया था। लेकिन बाद में इन लोगों ने चुनाव को देख महाराष्ट्र में हमारी नकल कर योजना शुरु की। खडगे ने कहा कि महिलाओं को राहत मिले, इसलिए हर वर्ष छह रसोई गैस सिंलेंडर ५०० रुपये कीमत पर दिए जाएंगे।
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में महा विकास आघाड़ी चुनी गई तो महाराष्ट्र में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। इसके साथ ही आरक्षण की मर्यादा की 50 प्रतिशत को खत्म कर दिया जाएगा। खडगे ने कहा कि तेलांगना में जातिगत जनगणना शुरु कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना लोगों को बांटने के लिए नहीं ,बल्कि यह पता लगाने के लिए की जा रही है कि लोगों का जीवनस्तर किस तरह का है। किस जाति के लोगों को सरकारी लाभ मिल रहा है । जाति जनगणना का उद्देश्य लोगों को विभाजित करना नहीं है, बल्कि यह समझना है कि विभिन्न समुदायों की स्थिति कैसी है ताकि वे अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। खडगे ने कहा कि किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ और नियमित कर्ज अदायगी करने वाले किसानों को 50,000 की छूट दी जाएगी। साथही किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी। खेती के लिए गारंटीशुदा कीमत दी जाएगी और फसल बीमा की दमनकारी शर्तें हटाई जाएंगी। पढ़े-लिखे बेरोजगारों के लिए 4000 प्रतिमाह ग्रेच्युटी दी जाएगी। 2.5 लाख सरकारी नौकरियों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
महाविकास अघाड़ी का घाेषणा पत्र जारी, किसानाें काे तीन लाख तक का कर्ज माफ और बेराेजगाराें काे भत्ता देने का वादा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
दिवा-मुंब्रा घटना के बारे में जानकारी/ज्ञान के लिए मध्य रेल की जनता से अपील
दिवा-मुंब्रा:09.06.2025 को लगभग 09.01 बजे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, ...
मुंबई :लोखंडवाला में व्यापारी के बंगले से चोर 80.7 लाख रुपये के सोने, हीरे के गहने और नकदी लेकर फरार
मुंबई, 6 मार्च ...
पश्चिम रेलवे ने टिकट जांच अभियान में 93 करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना वसूला
मुंबई, 6 दिसंबर : पश्चिम रेलवे पर मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों, मेल-एक्स...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article