भायंदर - मीरा रोड में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ती  जा   रही है और जिस  वजह  से  , आये  दिन  कुत्तों द्वारा नागरिकों पर हमला करने की खबरे   रफ़्तार  पकड़  रही हैं, अब  हाल  ही  में  एक  और  मामला   सामने  आया  हैं, दरसल  मीरा रोड में एक पागल कुत्ते ने एक छोटे बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे बच्चे के सिर और चेहरे पर भयंकर चोटें आईं हैं जिससे  मासूम  की  हालत  इतनी  गंभीर  हो गयी , की उसे  एक  निजी अस्पताल  में भर्ती  करवाना  पड़ा जहा उसका इलाज चल रहा है। 

घायल बच्चे का नाम दक्ष रावत (8) है। और  वह  मीरा रोड के पूनम सागर इलाके में सोमवार रात करीब 9 बजे दोस्तों के साथ खेल रहा था। उस दौरान  एक आवारा कुत्ते ने उसका पीछा किया , इससे पहले कि वह खुद को बचा पाता, कुत्ते ने उसके चेहरे और सिर पर काट लिया, जिससे बच्चा  गंभीर रूप से घायल हो गया तथा खून से लथपथ होकर  जमीन पर गिर  गया  .अपने बच्चे  की ऐसी  हालत देखकर  परिवार वाले उसे तुरंत इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल  में ले गए। जहा   डॉक्टरों ने चोटों को  देखते हुए  प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दी है।

शहर में हर दिन करीब 40 लोगों को कुत्ते काटते हैं

मीरा-भायंदर शहर में आवारा कुत्तों की समस्या इतनी  विकट  है, की इलाके में करीब 30,000 आवारा कुत्ते हैं। और  ये झुंड  बनाकर नागरिकों पर हमला  करते    है, जिसमें बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर अधिकतर  हमले  की घटनाये  सामने आती हैं। तो वही  रिपोर्ट्स  की  माने  तो जनवरी से अब तक कुत्तों के काटने के 12,000 से अधिक मामले दर्ज किए जा  चुके  हैं। जिसके  अनुसार, शहर में हर दिन करीब 40 लोगों को कुत्तों ने काटा है, साथ ही नगर निगम पर ये और आरोप है कि नगर निगम के उपाय केवल कागजों पर ही सिमित हैं असल जिंदगी में काम नहीं आते जिस वजह से  नागरिक अब मांग कर रहे हैं कि नगर निगम इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करे।