उत्तर प्रदेश बांदा, 17 दिसंबर : दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर पति समेत अन्य ससुरालीजनों ने बहू के साथ मारपीट करते हुये जबरन जहरीली दवा खिला दिया। बहू की हालत बिगड़ने पर सीएचसी अतर्रा लाये। प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों नें यहाँ से रेफर कर दिया, जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते मे बहू ने दम तोड़ दिया। मृत महिला के पिता की तहरीर पर पति समेत छह ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का पुलिस नें मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खटौरा के रहने वाले राजेंद्र मौर्य का विवाह 22 फरवरी 2023 को चित्रकूट जिले के ग्राम नांदी के बरमदीन की पुत्री रत्ना के साथ हुआ था। सोमवार की शाम देवर समेत अन्य ससुराली जनों नें रत्ना को कीटनाशक दवा खाने के चलते अचेतावस्था में सीएचसी अतर्रा लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देख जिला अस्पताल बांदा के लिए रेफर कर दिया था। रत्ना के जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे पिता बरमदीन ने आरोप लगाया कि पति राजेंद्र, सास तारा, ससुर लालमन, देवर दीपक, ननद सन्नो व ननदोई मान सिंह पर शादी के कुछ माह बाद ही उपरोक्त लोगों द्वारा पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे और उसकी पुत्री रत्ना को प्रताड़ित करने लगे थे। पुत्री द्वारा दहेज उत्पीड़न की जानकारी मिलने पर ससुरालीजनों से बातचीत की गई। जिस पर उन्होंने गाली गलौज किया। 14 दिसंबर 2024 की रात्रि उपरोक्त सभी लोगों ने दहेज न मिलता देख पुत्री के साथ मारपीट की थी।उसकी पुत्री रत्ना ने मौका देख ससुर लालमन के फोन से घटना की जानकारी दी थी। पति समेत अन्य लोगों ने ही सोमवार की दोपहर पुत्री के साथ मारपीट कर जबरन कीटनाशक दवा खिला कर हत्या कर दी है।
थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी नें बताया कि पिता की तहरीर पर पति समेत छह ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा महिला का पोस्टमार्टम कराया गया।
ससुराल वालों ने दहेज के लिए बहू को कीटनाशक पिलाकर मार डाला
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सिरफिरे शख्स ने पत्नी और बेटी पर किया जानलेवा हमला
जलपाईगुड़ी:जिले के सदर ब्लॉक के मंडल घाट संलग्न नंदन पुर इ...
चक्रवात दाना पश्चिम बंगाल और ओडिशा के और करीब पहुंचा, कोलकाता में आज शाम छह से कल सुबह नौ बजे तक उड़ानों पर प्रतिबंध
कोलकाता : चक्रवात दाना पश्चिम बंगाल और ओडिशा के और करीब पहुंच गया है। ...
बांग्लादेश में आज तड़के सड़क हादसा, पांच की मौत, 27 से ज्यादा घायल
ढाका : बांग्लादेश में आज तड़के सड़क हादसे में कम से कम पांच लोगों की म...
Previous
Article