नई दिल्ली, 26 दिसंबर : वर्ष 2024 भारतीय टेनिस के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहा, लेकिन कुछ ऐसे क्षण भी थे जो उल्लेखनीय रहे और एक उज्जवल भविष्य की उम्मीदों को जीवित रखा, विशेषकर रोहन बोपन्ना का ऑस्ट्रेलियन ओपन में खिताब जीतने के सिलसिले ने उन्हें पुरुष युगल में पहली बार विश्व नंबर 1 बनने वाला सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बना दिया और सुमित नागल ने एटीपी टॉप 100 में प्रवेश किया।
बोपन्ना की ऑस्ट्रेलियन ओपन की जीत
19 अलग-अलग जोड़ीदारों और 61 प्रयासों के बाद, बोपन्ना ने आखिरकार पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया, जिसकी तलाश वह तब से कर रहे थे, जब उन्होंने 22 साल पहले चेन्नई में युगल में एटीपी टूर की शुरुआत की थी।
बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावस्सोरी को 7-6(0), 7-5 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता।
इस उपलब्धि ने बोपन्ना को पहली बार पुरुष युगल में विश्व नंबर 1 खिलाड़ी बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी और ओपन युग में मेजर खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बना दिया। उन्हें चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री पुरस्कार के लिए भी चुना गया।
सुमित नागल ने शीर्ष 100 में जगह बनाई
चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर की शुरुआत में 121वें स्थान पर रहे नागल ने एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया। नागल 2019 में प्रजनेश गुणेश्वरन के बाद शीर्ष 100 की बाधा को पार करने वाले पहले भारतीय बने, क्योंकि उन्होंने फाइनल में इटली के लुका नारदी को 6-1, 6-4 से हराकर एटीपी चैलेंजर टूर पर अपना पांचवां खिताब जीता। नागल ने सभी चार मेजर के साथ-साथ पेरिस ओलंपिक में भी मुख्य ड्रॉ खेला।
रोहन बोपन्ना और सुमित नागल के लिए खास रहा वर्ष 2024
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
हांगकांग क्रिकेट सक्सेस टूर्नामेंट: रॉबिन उथप्पा करेंगे भारतीय टीम का नेतृत्व
नई दिल्ली : रॉबिन उथप्पा 1 से 3 नवंबर तक होने वाले हांगकांग क्रिकेट सि...
यूएसएन इंडियंस ने जीता उत्तराखंड प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण का खिताब
देहरादून:युवराज चौधरी और अखिल रावत के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यूएसएन ...
ऋषि धवन ने भारतीय सीमित ओवरों के क्रिकेट से लिया संन्यास
नई दिल्ली, 6 जनवरी : भारतीय ऑलराउंडर ऋषि धवन ने सीमित ओवरों की क्रिकेट...
Previous
Article