नई दिल्ली, 26 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपराह्न करीब 12 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'वीर बाल दिवस' कार्यक्रम में शामिल होंगे। साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सुपोषित पंचायत अभियान का आगाज करेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दोनों साहबजादों को नमन किया है।
पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, वीर बाल दिवस बच्चों को देश के भविष्य की नींव के रूप में सम्मानित करने वाला राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर उपस्थित लोगो को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर सुपोषित पंचायत अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य पोषण संबंधी सेवाओं के कार्यान्वयन को सुदृढ़ करके और सक्रिय सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करके पोषण संबंधी परिणामों और कल्याण में सुधार करना है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि युवाओं को जोड़ने, इस दिवस के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाने और राष्ट्र के प्रति साहस और समर्पण की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए देशभर में कई पहल भी शुरू की जाएंगी। माईगव और माई भारत पोर्टल के जरिये इंटरैक्टिव क्विज और ऑनलाइन प्रतियोगिताओं की शृंखला आयोजित की जाएगी। विद्यालयों, बाल देखभाल संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में कहानी सुनाना, रचनात्मक लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के पुरस्कार विजेता भी मौजूद रहेंगे। उधर, भाजपा ने वीर बाल दिवस के अवसर पर एक्स हैंडल पर लिखा है, ''धर्म की रक्षा हेतु अपना बलिदान देने वाले वीर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को सादर नमन।''
प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल,सुपोषित पंचायत अभियान का होगा आगाज
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज रवाना होंगे रूस
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ...
बांसद्रोणी : सड़क हादसे में छात्र की मौत पर रात भर चला प्रदर्शन, भाजपा नेता सहित पांच गिरफ्तार
कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के बांसद्रोणी इलाके में डंपर से कुचलकर छात्र ...
सीआरपीएफ जवान ने अपनी ही राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
सुल्तानपुर : त्रिशुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर अमेठी के मानसिक तनाव...
प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह आज महाराष्ट्र में करेंगे चुनाव प्रचार
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी भाजपा के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री न...
Previous
Article