मुंबई, 25 दिसंबर : छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी छात्रावास में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले 4 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन आरोपितों को वेदांत नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने राज्य के चार जिलों- पुणे, यवतमाल, नासिक और हिंगोली से गिरफ्तार किया।
इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस निरीक्षक प्रवीणा यादव ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि पीड़ित छात्रा संभाजीनगर जिले के निजी छात्रावास में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। अचानक छात्रा ने पढ़ाई के तनाव से बचने और काम पाने की उम्मीद में 30 नवंबर को दोपहर एक बजे के आसपास छात्रावास छोड़ दिया। छात्रावास छोड़ते समय छात्रा ने रजिस्टर पर लिखा था कि वह गांव जा रही है। दो दिसंबर को जब उसके पिता उससे मिलने छात्रावास गए तो वह यह जानकर हैरान रह गए कि वह गांव गई है। इसके बाद छात्रा की गुमसुदगी की शिकायत वेदांतनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई। इसके बाद पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू की।
पुलिस निरीक्षक यादव ने बताया कि आरोपित निखिल अजय बागड़े (26) को नासिक से, प्रदीप शिवाजी शिंदे (30) को हिंगोली से, साधन शिंदे (27) को पुणे से और रोहित बालू धाकरे को यवतमाल से गिरफ्तार किया। मामले की छानबीन में अब तक पता चला है कि छात्रा जब छात्रावास से निकली थी उस समय उसके पास सिर्फ 200 रुपये थे। वह एसटी, रेल और जो भी वाहन मिल सका, उससे चलती गई। पास रुपये न होने पर मदद की गुहार लगाने वाली छात्रा का यवतमाल में रोहित ढाकरे, वसमत परभणी में प्रदीप शिंदे, नासिक के मनमाड में निखिल बागड़े और पुणे में साधन शिंदे ने दुष्कर्म किया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों में निखिल शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। बाकी तीन आरोपित अविवाहित हैं।
छत्रपति संभाजीनगर में छात्रा के साथ दुष्कर्म के चार आरोपित गिरफ्तार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
बदलापुर एनकाउंटर मामला: अक्षय शिंदे की हिरासत में मौत पर सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई
बदलापुर के बच्चों के यौन शोषण मामले में मुख्य ...
कबूतरखानों से स्वास्थ्य खतरे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कबूतर की बीट से फेफड़ों की बीमारी पर मांगा मेडिकल डेटा
मुंबई, 25 जुलाई...
सावधान यात्रियों! भारी वाहनों के लिए घोड़बंदर रोड बंद, अब 1 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध; जानें वैकल्पिक मार्ग
पालघर,...
संजय राउत द्वारा व्यापारियों के खिलाफ दिए गए बयान की वेपारी वर्ग में कड़ी निंदा
मुंबई:अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क...
Previous
Article