लगातार एकतरफा तेजी के बाद बीते सप्ताह पाम तेल के दाम में 8% से अधिक की गिरावट

लगातार एकतरफा तेजी के बाद बीते सप्ताह पाम तेल के दाम में 8% से अधिक की गिरावट

अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने बताया पिछले 3 महीने से अधिक समय से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में खाने के तेलो के दाम लगातार बढ़ रहे थे। इस बढ़ोतरी में इंडोनेशिया में उत्पादन में बड़ी गिरावट और खाद्य तेलों का जीव ईंधन बनाने में वैश्विक तौर पर बढ़ता इस्तेमाल प्रमुख कारणों में से थे। इस बीच इंडोनेशिया में सितंबर में पाम तेल के स्टॉक में हुई बढ़ोतरी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अन्य तेलों के मुकाबले पाम तेल के दाम ज्यादा होने से निर्यात में कमी आई और इंडोनेशिया की घरेलू खपत में भी गिरावट आई जबकि उत्पादन में थोड़ा सुधार हुआ। इन सब वजहों के चलते बीते सप्ताह पाम तेल के दामों में 8% अधिक की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को मलेशियाई पाम तेल वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले डेढ़ साल में सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट थी। 

मांग संबंधी चिंताओं और प्रतिस्पर्धी सोयाबीन तेल की कमजोर कीमतों के कारण यह गिरावट आई है। बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज पर फरवरी डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पाम ऑयल अनुबंध 132 रिंगिट या 2.77% की गिरावट के साथ 4,640 रिंगिट ($1,039.19) प्रति मीट्रिक टन पर बंद हुआ। इस सप्ताह पाम तेल अनुबंध में 8.81% की गिरावट आई, जो लगातार दूसरी साप्ताहिक गिरावट और अप्रैल 2023 के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। पिछले सप्ताह सोया तेल अनुबंध में 1.52% की गिरावट आई, जबकि पाम तेल अनुबंध में 1.3% की गिरावट दर्ज की गई। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड पर सोया तेल की कीमतों 0.71 की गिरावट दर्ज की गई। सितंबर में पाम आयल उत्पादकों का निर्यात 1.86 मिलियन टन जबकि प्रमुख खरीदारों भारत और चीन के शिपमेंट में एक तिहाई से अधिक की कमी आई है। *शंकर ठक्कर ने आगे कहा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार गिर रहे दामों एवं राजकीय परिस्थितियों को देखते हुए तेल व्यापारियों को सावधानी के साथ खरीदी करनी चाहिए। जिस स्तर पर तेल के दाम है वहां से बढ़ने की संभावनाएं कम और गिरावट होने की संभावनाएं ज्यादा है इसलिए नुकसानी हो ने से बचने के लिए सावधानी से व्यापार करना जरूरी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow