मुंबई, 26 नवम्बर : पालघर जिले के नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक राजन नाईक को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने के लिए नालासोपारा पश्चिम स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। इन लाडली बहनों ने कहा कि हमने लाडली बहन योजना के तहत मिलने वाले 15 सौ रुपए की अपेक्षा में नहीं, बल्कि नालासोपारा शहर में परिवर्तन के लिए राजन नाईक को चुना है। हम उम्मीद करते हैं कि नवनिर्वाचित विधायक राजन नाईक को महायुति की नई सरकार में मंत्री पद जरूर मिलेगा। इस दौरान मौजूद महिलाओं ने कहा कि मतदान के एक दिन पहले विरार के विवांता होटल में हुई घटना वसई-विरार शहर की संस्कृति पर काला धब्बा है।
घटना ने साबित किया है कि शहर में असंख्य बहनें आज ही असुरक्षित है। साथ ही असंख्य भाई भी असुरक्षित हैं। सभी को सुरक्षा मिले और लोग निडर होकर जीवन जीएं, इसके लिए इस शहर को मंत्री पद मिलना चाहिए। इस अवसर पर लाडली बहनों ने राजन नाईक की आरती उतारकर विधायक चुने जाने पर अभिनंदन किया और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
लाडली बहनों ने कहा, नवनिर्वाचित विधायक राजन नाईक को मिले मंत्री पद
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
धार्मिक तनाव पैदा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
भायंदर: मीरा-भाईंदर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उमेदवार मुज़फ्फर हुसै...
बोरीवली-मागठाणे से ठाणे (टिकुजिनीवाड़ी) तक डबल टनल रोड प्रोजेक्ट से प्रभावित परिवारों के पुनर्वसन को मिली रफ्तार; एमएमआरडीए ने घोषित किए तीन विकल्प
मुंबई, 15 जून 2025 – मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण एमएमआरडीए ...
मिरा भायंदर: कुर्ला BEST दुर्घटना के बाद MBMC 270 बस ड्राइवरों की ड्राइविंग कौशल और शारीरिक फिटनेस का पुनः परीक्षण करेगा।
मिरा भायंदर - सोमवार को कुर्ला में एक BEST बस ड्राइवर द्वारा की गई घात...
Previous
Article