मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को संसदीय राजनीति से संन्यास लेने का इरादा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके राज्यसभा के कार्यकाल का डेढ़ साल बचा है, इसलिए अब मुझे दोबारा राज्यसभा में जाने के लिए सोचना होगा। पार्टी के भीतर नया नेतृत्व तैयार करना जरूरी है, इसलिए उन्होंने यह पहल खुद से करने का निर्णय लिया है।
बारामती विधानसभा में महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार युगेंद्र पवार की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि उन्होंने 1967 से संसदीय राजनीति शुरू की और इसी क्षेत्र से विधायक बने थे। मैं तीस साल बाद अजीत पवार को इस क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपकर केंद्रीय राजनीति में चला गया था। शरद पवार ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा दोनों जगह कुल मिलाकर मैंने 14 बार चुनाव लड़ा और आप लोगों ने मुझे घर नहीं बिठाया। मैंने चुनाव न लड़ने का निर्णय पहले ही ले लिया था। राज्यसभा का कार्यकाल डेढ़ साल का बचा है, इसलिए मुझे दोबारा राज्यसभा में जाने के लिए सोचना होगा।
बारामती विधानसभा क्षेत्र में राकांपा एपी की ओर से उपमुख्यमंत्री अजीत पवार चुनाव लड़ रहे हैं। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले जब यहां लोकसभा का चुनाव लड़ रही थी, तब अजीत पवार ने सुप्रिया सुले के सामने अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारा था, लेकिन सुप्रिया पवार चुनाव जीत गई थी। बारामती विधानसभा क्षेत्र में सुप्रिया सुले को 48 हजार वोट की बढ़त मिली थी। बारामती लोकसभा की सीट पर ननद-भाभी के बीच लड़ाई की वजह पूरे देश की निगाहें इस सीट पर थीं। इसी तरह बारामती विधानसभा सीट पर इस समय अजीत पवार और युगेंद्र पवार की लड़ाई भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका कारण युगेंद्र पवार उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के सगे भतीजे हैं और दादा शरद पवार उनका समर्थन कर रहे हैं।
शरद पवार ने संसदीय राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दिया
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुंबई में महिला सुरक्षा के दावों के बीच 26% की वृद्धि के साथ दुष्कर्म के मामलों में चिंताजनक उछाल
मुंबई, 18 अगस्त: जहां एक ओर प्रशासन मु...
ध्यान दें ठाणेकर! GB रोड, पाटलीपाडा समेत कई इलाकों में 18 जून को 12 घंटे की जलापूर्ति बंद रहेगी
ठाणे, 17 जून 2025 : ठाणे नगर निगम TMC...
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट जारी, बढ़ाई गई गश्त
मुंबई : केंद्रीय खुफिया एजेंसी की ओर से मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी...
Previous
Article