शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण मामले में नगर निगम शिमला के कोर्ट में शनिवार को सुनवाई होगी। नगर निगम आयुक्त भुपेंद्र अत्री की अदालत में होने वाली 46वीं सुनवाई में अवैध निर्माण को लेकर फैसला आ सकता है। कोर्ट के निर्णय पर प्रदेश से लेकर देश के हिंदू संगठनों की नजर है। इससे पहले इस मामले में 45 बार सुनवाई हो चुकी है।
सात सितबंर को सुनवाई के दौरान मस्जिद कमेटी से लेकर वक्फ बोर्ड मस्जिद की ऊपर की ढाई मंजिल के निर्माण को लेकर संतोषनजक जवाब नहीं दे सके थे। कोर्ट ने निगम के कनिष्ठ अभियंता को मस्जिद की पैमाइश कर स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए । इस मस्जिद को लेकर 12 सितंबर को हिंदू संगठनों ने संजौली में उग्र प्रदर्शन किया था। हिंदू संगठनों ने ऐलान किया है कि शनिवार को होने वाली सुनवाई में अगर फैसला नहीं आया तो जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। दूसरी तरफ मस्जिद पर विवाद बढ़ता देख मुस्लिम पक्ष मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए निगम आयुक्त के कोर्ट में आकर लिखित आवेदन दे चुका है। ऐसे में शनिवार को होनी वाली सुनवाई काफी रोचक हो गई है और सभी की नजरें आयुक्त कोर्ट के फैसले पर टिकी है। मस्जिद मामले की सुनवाई के मददेनजर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। शिमला पुलिस ने संजौली मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही चक्कर स्थित कोर्ट परिसर में भी सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। अन्य जिलों की मस्जिदों के आसपास भी पुलिस ने सुरक्षा के खासे इंतजाम किए हैं।
इस बीच संजौली मस्जिद विवाद पर सुनवाई से पहले हिन्दू संगठन देवभूमि संघर्ष समिति ने आज आने वाले फैसले में न्याय के लिए कल शाम शिमला सहित अन्य जिलों के मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया। देवभूमि संघर्ष समिति ने कहा कि नगर निगम आयुक्त के कोर्ट में अगर देवभूमि और सनातन के पक्ष में फैसला नहीं आया तो प्रदेश भर में छह अक्टूबर से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
शिमला की संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण मामले की सुनवाई आज, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
साबरमती ट्रेन में युवक ने महिला यात्री पर की पेशाब, आराेपी गिरफ्तार
जालौन:साबरमती एक्सप्रेस के एसी कोच में सोमवार की देर रात उज्जैन जा रहे...
(संशोधित) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर आज पूर्वाह्न 11ः45 बजे, स्मारक के लिए जल्द जमीन आवंटित करेगी सरकार
नई दिल्ली, 28 दिसंबर : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस...
छात्रों के आंदोलन में शामिल होना चाहते हैं पीड़िता के माता-पिता
कोलकाता,आरजी कर मेडिकल कॉलेज की रेप और हत्या की शिकार डॉक्टर-छात्रा के मात...
Previous
Article