नई दिल्ली, 06 जनवरी : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार उतार चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लाल निशान में गिर गए। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इन दोनों सूचकांकों की स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आने लगा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.13 प्रतिशत और निफ्टी 0.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाइटन कंपनी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजी और इन्फोसिस के शेयर 1.59 प्रतिशत से लेकर 0.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा, बीपीसीएल, कोल इंडिया और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 2.12 प्रतिशत से लेकर 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,418 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 650 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,768 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 58.54 अंक की मजबूती के साथ 79,281.65 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये सूचकांक गिर कर लाल निशान में 79,004.93 अंक तक पहुंच गया। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 103.90 अंक की तेजी के साथ 79,327.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 41.05 अंक की बढ़त के साथ 24,045.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में 23,911.45 अंक तक गोता लगा दिया। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद बाजार में खरीदारी का जोर बनता हुआ नजर आया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 10.90 अंक की मजबूती के साथ 24,015.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 720.60 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,223.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 183.90 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,004.75 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में सेंसेक्स और निफ्टी की चाल
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
एमसीएक्स पर सोना-चांदी में तेजी की आगेकूचः सोना वायदा 1295 रुपये और चांदी वायदा 1686 रुपये ऊछला
सोना वायदा में रु.807 का ऊछालः चांदी वायदा रु.372 और क्रूड ऑयल वायदा रु.66 बढ़ा
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी ...
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 830 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 255 अंक टूटा
नई दिल्ली : शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में...
विमान ईंधन 1,401.37 रुपये तक हुआ सस्ता, नई दरें लागू
नई दिल्ली, 01 जनवरी : नए साल 2025 की शुरुआत कई सारे बदलाव के साथ हो गई...
Previous
Article