नई दिल्ली : शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के चौथे दिन आज शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 830.66 अंक यानी 1.03 फीसदी लुढ़ककर 79,547.48 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 255.45 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 24,228.60 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयरों में गिरावट और 9 शेयर में तेजी है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में गिरावट और 15 में तेजी देखने को मिल रही है। एनएसई के बैंकिंग, ऑटो और मेटर सेक्टर गिरावट के साथ अभी कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, सेंसेक्स ने 185 अंक की तेजी के साथ 80,563 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था, जबकि निफ्टी 10 अंक की तेजी के साथ खुला था।
एशियाई बाजार में भी मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 0.40 फीसदी की गिरावट है। वहीं, कोरिया का कोस्पी 0.18 फीसदी और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.79 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 901 अंक यानी 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 80,378 के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 270 अंक यानी 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 24,484 के स्तर पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 830 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 255 अंक टूटा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
एमसीएक्स पर सोना वायदा में रु.224 और चांदी वायदा में रु.47 की वृद्धिः क्रूड ऑयल में रु.77 की नरमी कॉटन-केंडी वायदा रु.70 घटाः मेटल्स, नैचुरल गैस, मेंथा तेल में सुधारः कमोडिटी वायदाओं में 9685.34 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 37089.52 करोड़ रुपये का टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 5376.21 करोड़ रुपये का कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 18372 पॉइंट के स्तर पर
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी ...
सर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार, सोना और चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली : घरेलू सर्राफा बाजार में आज सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत ...
सोने की वायदा कीमतों में 741 रुपये और चांदी में 768 रुपये का ऊछालः क्रूड ऑयल में 16 रुपये की नरमी
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी ...
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, लाल निशान में सेंसेक्स और निफ्टी
नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना ...
Previous
Article