नई दिल्ली, 01 फरवरी : आज केंद्रीय बजट पेश होने के पहले घरेलू शेयर बाजार शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद सामान्य मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में पहुंच गए। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण दोनों सूचकांकों ने हरे निशान में वापसी कर ली। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.24 प्रतिशत और निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टूब्रो और सन फार्मास्यूटिकल के शेयर 2.89 प्रतिशत से लेकर 1.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प, डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाइटन कंपनी और ओएनजीसी के शेयर 1.33 प्रतिशत से लेकर 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,333 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,747 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 586 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 25 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 5 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 43 शेयर हरे निशान में और 7 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 136.44 अंक उछल कर 77,637.01 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी देर में ही ये सूचकांक गिर कर लाल निशान में 77,434.85 अंक तक पहुंच गया। हालांकि 15 मिनट के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे थोड़ी ही देर में इस सूचकांक ने हरे निशान में वापसी कर ली। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 186.91 अंक की बढ़त के साथ 77,687.48 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 20.20 अंक की तेजी के साथ 23,528.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण ये सूचकांक भी गिर कर लाल निशान में 23,479.05 अंक तक पहुंचा, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण इसने दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 44 अंक की मजबूती के साथ 23,552.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 740.76 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,500.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 258.90 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,508.40 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।
शेयर बाजार में सामान्य बढ़त, बजट पेश होने के पहले निवेशक सतर्क
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
एमसीएक्स पर चांदी वायदा में रु.762 की नरमीः सोना में नोमिनल सुधारः क्रूड ऑयल में रु.32 की वृद्धि
मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चलते देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेट...
Previous
Article