कोलकाता : पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर के सुल्तानपुर मछली बंदरगाह से समुद्र में मछली पकड़ने गए 49 मछुआरे तीन ट्रॉलरों के साथ लापता हो गए हैं। प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर द्वारा सोमवार सुबह से ही इन मछुआरों की तलाश की जा रही है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मछुआरों के परिवार वाले चिंतित होकर प्रशासन से जल्द से जल्द जानकारी देने की मांग कर रहे हैं।
मछुआरों के परिजनों के अनुसार पिछले मंगलवार को सुल्तानपुर मछली बंदरगाह से एक दल गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए निकला था और उन्हें रविवार तक लौटना था। बाकी मछुआरे लौट आए लेकिन इन तीन ट्रॉलरों में सवार 49 मछुआरों का कोई पता नहीं चल पाया। पहले नाव और ट्रॉलरों से तलाशी अभियान शुरू किया गया था लेकिन सोमवार को प्रशासन ने हवाई मार्ग से तलाशी के लिए हेलीकॉप्टर भेजा।
मछुआरों के मुताबिक ‘मा रिया’ और ‘श्री हरी’ नाम के दो ट्रॉलरों सहित कुल तीन ट्रॉलरों के इंजन खराब हो गए थे, जिससे ट्रॉलरों के प्रोपेलर भी काम करना बंद कर दिए। अन्य मछुआरों ने इन ट्रॉलरों को खींचकर वापस लाने की कोशिश की लेकिन तेज समुद्री धाराओं के कारण वे सफल नहीं हो सके।
प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम के कारण मछुआरे गहरे समुद्र से किनारे की ओर लौट रहे थे लेकिन इस दौरान कई ट्रॉलरों की वायरलेस मशीन खराब हो गई, जिससे संपर्क करना मुश्किल हो गया। इस मामले की सूचना तटरक्षक बल को दी गई है।
मछुआरों के परिजन गहरी चिंता में हैं, क्योंकि उन्हें अब तक अपने प्रियजनों की कोई जानकारी नहीं मिली है। सोमवार सुबह से ही कई परिवार सुल्तानपुर मछली बंदरगाह पर एकत्रित हैं और वे प्रशासन से सही जानकारी देने की गुहार लगा रहे हैं। कई परिवारों ने कहा कि उनके पति और भाई उन ट्रॉलरों में सवार थे और अब उनकी स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
समुद्र में मछली पकड़ने गए 49 मछुआरे लापता, डायमंड हार्बर में हेलीकॉप्टर से तलाशी शुरू
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
ऑपरेशन सिंदूर: "अजमल कसाब और डेविड हेडली को ट्रेनिंग देने वाला आतंकी कैंप तबाह," भारतीय सेना का बयान
नई दिल...
कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में 40 छात्रों को छह महीने के लिए निष्कासित किया गया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मेडिकल कॉलेज में अब थ्रेट कल्चर के खिलाफ राज...
बांग्लादेश में आज तड़के सड़क हादसा, पांच की मौत, 27 से ज्यादा घायल
ढाका : बांग्लादेश में आज तड़के सड़क हादसे में कम से कम पांच लोगों की म...
भारत-पाकिस्तान तनाव: स्ट्राइक के बाद 430 उड़ानें रद्द, 10 मई तक 27 हवाईअड्डे बंद
नई दिल्ली: भारत द्वारा सफलतापू...
Previous
Article