नई दिल्ली : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि सरकार प्रसंस्करण स्तर को बढ़ावा देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों के तहत 100 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं और 50 खाद्य विकिरण केंद्र स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के अमृत काल की यात्रा में प्रत्येक हितधारक की महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री ने यहां ‘फिक्की मैसमेराइज 2024’ के 13वें संस्करण को संबोधित करते हुए यह बात कही। चिराग पासवान ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि हर क्षेत्र में उत्पादों की गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे न केवल कंपनी के ब्रांड पर बल्कि भारत के ब्रांड पर भी असर पड़ेगा। मंत्री ने उद्योग जगत से उत्पादों की गुणवत्ता से समझौता न करने को कहा कि क्योंकि इससे न केवल ब्रांड बल्कि देश की छवि भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्वयं के भारतीय मानक स्थापित करने पर काम कर रही है, जिसे दुनिया को स्वीकार करना चाहिए। पासवान ने कहा कि भारतीय खुदरा एफएमसीजी और ई-कॉमर्स क्षेत्र भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। पासवान ने कहा, "जैसा कि हम एक विकसित भारत की दिशा में काम करते हैं, एफएमसीजी क्षेत्र की अनुकूलनशीलता और लचीलापन एक मजबूत और टिकाऊ अर्थव्यवस्था को आकार देने के लिए अहम होगा। पासवान ने कहा कि यह क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को दोहराते हुए पासवान ने सुधार और परिवर्तन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "भारत ने पिछले 10 वर्षों में परिवर्तनकारी सुधार देखे हैं और नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है, जिसे दुनिया देख रही है। इस यात्रा में उद्योग की बहुत बड़ी भूमिका है।
सरकार 100 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं और 50 खाद्य विकिरण केंद्र करेगी स्थापितः चिराग पासवान
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
ईरान-इजरायल संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार ने नागरिकों को जारी किया यात्रा परामर्श
नई दिल्ली : भारत सरकार ने परामर्श जारी कर नागरिकों को ईरान की गैर-जरूर...
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विक्रेता द्वारा कर जमा न करने पर भी खरीदार से नहीं छीना जा सकता ITC
लखनऊ, 12 जून 20...
नीरज चोपड़ा की प्रतियोगिता कलाकृतियों को विश्व एथलेटिक्स विरासत संग्रह में शामिल किया गया
नई दिल्ली, 13 दिसंबर :पेरिस 2024 ओलंपिक रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा और ...
भाजपा नेता अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में छह जगह जनसभा करेंगे
नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी भाजपा के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक और ...
Previous
Article