नई दिल्ली : घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को मामूली गिरावट नजर आ रही है। इसके कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 77,540 रुपये से लेकर 77,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 71,090 रुपये से लेकर 70,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 94,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 77,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 77,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 70,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 77,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 70,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 77,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 70,940 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 77,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 70,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 77,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 70,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 77,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 77,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 70,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
नई दिल्ली, 10 दिसंबर : घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख नजर आ रह...
सोना वायदा में 658 रुपये और चांदी वायदा में 2474 रुपये का ऊछालः क्रूड ऑयल वायदा 99 रुपये लुढ़का
सोने की शुद्धता के मानक और सख्त होंगे, 9 कैरेट गोल्ड की भी होगी हॉलमार्किंग
नई दिल्ली : केंद्र सरकार के निर्देश पर भारतीय मानक ब्यूरो बीआईएस जल्...
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
नई दिल्ली, 03 दिसंबर : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरा...
Previous
Article