बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन 'बिग बॉस 18' के वीकेंड का वार और डायरेक्टर रोहित शेट्टी नजर आए। वह अपनी आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन मूवी' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। शो में अजय और रोहित ने खूब मस्ती की। उन्होंने सिंघम अगेन की शूटिंग के दौरान कई बातें शेयर कीं। सलमान खान से बातचीत के दौरान अजय ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
अजय देवगन ने बताया कि स्टंट के दौरान कुछ दिक्कत आ गई थीं, जिसके चलते वह शूटिंग के दौरान घायल हो गए। बिग बॉस के सेट पर सलमान खान ने अजय से पूछा कि इसी फिल्म के दौरान आपकी आंख में चोट लगी थी। इस पर अजय बोलते हैं कि हां, इसी में लगी थी, हालत ऐसी हो गई थी कि कुछ महीनों के लिए एक आंख का विजन ही चला गया था। फिर एक छोटी सी सर्जरी करवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि अभी भी आंख में थोड़ी दिक्कत है।
सलमान खान ने कहा कि गलत टाइमिंग की वजह से अजय की आंख में चोट लग गई। अजय ने मुझे वह शॉट दिखाया। एक सीन था, जिसमें एक आदमी को लठ लेकर अजय पर वार करना था, लेकिन उसका टाइम खत्म हो गया और लठ सीधा आंख पर लगा। तब अजय ने कहा कि 2-3 महीने से उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके बाद अब अजय ठीक हो गए हैं।
फिल्म 'सिंघम अगेन' की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन और करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी हैं। इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर भी फैंस को काफी पसंद आया है। यह फिल्म कार्तिक आर्यन की 'भुलभुलैया 3' से क्लैश हो रही है। फिल्म में कार्तिक के अलावा विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी हैं। इस हॉरर कॉमेडी को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं।
सिंघम अगेन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए थे अजय देवगन
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सिडनी में नए साल का स्वागत करते दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ये पॉपुलर कपल इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में है। भारत बनाम ऑस्ट्र...
वापस लौट रही है बाबू राव, राजू और घनश्याम की 'हेरा फेरी' वाली तिकड़ी, वीडियो वायरल
हेरा फेरी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंदीदा फिल्म है। हेरा फेरी और फिर हेरा फ...
अदनान सामी की मां का 77 साल की उम्र में निधन
लोकप्रिय गायक और बॉलीवुड में कई लोकप्रिय गाने गाने वाले अदनान सामी की मां बेगम नौरीन सा...
साउथ एक्टर मोहन बाबू के घर से नौकर ने की 10 लाख रुपये की चोरी
साउथ के मशहूर एक्टर मोहन बाबू के घर से 10 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई है। मोहन बाबू ने...
Previous
Article