शिमला, 29 जनवरी : हिमाचल प्रदेश में सर्दी का कहर बढ़ने वाला है। आज बुधवार को मौसम ने करवट की है। प्रदेश के उच्च पर्वतीय इलाकों में बादल छाए हैं। वहीं शिमला, मनाली और मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम खराब बना हुआ है। जनजातीय इलाकों में आज से बर्फबारी का दौर शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने एक हफ्ते बादलों के बरसने का अनुमान जताया है, जिससे राज्य भर में फरवरी की शुरुआत कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और तेज अंधड़ के साथ होगी। आगामी चार फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। 31 जनवरी और 1 फरवरी को अंधड़ और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
एक फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे शिमला, चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार बनेंगे। वहीं हिल स्टेशनों शिमला, कुफरी, मनाली और डलहौजी में बर्फ की सफेद चादर बिछ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के पहले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बर्फबारी और तेज़ हवाओं का दौर शुरू होगा। इससे ऊंचे इलाकों में जहां बर्फबारी होगी वहीं निचले और मैदानी इलाकों में बारिश के साथ तेज़ हवाएं चलेंगी। आसमानी बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दो से चार फरवरी तक बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रहेगा।
इस साल जनवरी में हिमाचल प्रदेश में बारिश बेहद कम हुई है। एक से 28 जनवरी के बीच राज्य में सामान्य से 81 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य रूप से 75.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार महज 14.7 मिमी ही दर्ज हुई।
प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की भारी कमी दर्ज की गई है। बिलासपुर में 94 फ़ीसदी चंबा में 83 फीसदी, हमीरपुर में 93 फ़ीसदी, कांगड़ा में 93 फ़ीसदी, किन्नौर में 92 फीसदी, कुल्लू में 73 फीसदी, लाहौल-स्पीति में 71 फीसदी, मंडी में 83 फ़ीसदी, शिमला में 79 फ़ीसदी, सिरमौर में 78 फ़ीसदी, सोलन में 92 फीसदी और ऊना में 95 फीसदी कम बारिश हुई है।
बारिश की कमी और धूप खिलने के कारण प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। ऊना में जनवरी के अधिकतम तापमान ने 34 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। जनवरी 1991 में यहां का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज हुआ था, जबकि इस मंगलवार को यह 27.6 डिग्री तक पहुंच गया।
शिमला और कांगड़ा में भी अधिकतम तापमान बढ़ा है। शिमला में जनवरी 2018 में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री था, जबकि इस बार यह 20.2 डिग्री रहा। इसी तरह कांगड़ा में जनवरी 2018 में तापमान 24.5 डिग्री था, जो मंगलवार को 24.4 डिग्री दर्ज किया गया।
हिमाचल में बिगड़ा मौसम, बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
आरजी कर कांड के खिलाफ कोलकाता में फिर रात भर धरना प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल:कोलकाता के आर.जी. कर अस्पताल में पिछले महीने एक महिला डॉक...
त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में हथियारों की तस्करी की कोशिश नाकाम, आरपीएफ ने बरामद किए आठ देसी पिस्तौल और मैगजीन
नई दिल्ली, 8 मई 2025: देशभर म...
फिरोजाबादः पटाखा गोदाम विस्फोट में मृतकों की संख्या पांच हुई - मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा
फिरोजाबाद : शिकोहाबाद के गांव नौशहरा स्थित पटाखा गोदाम में सोमवार देर ...
धनतेरस पर 60 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान
नतेरस के अवसर पर देशभर में लगभग 60 हजार करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान लगाया गया...
Previous
Article