शिमला, 12 दिसंबर:हिमाचल प्रदेश में इस समय भीषण शीतलहर का दौर जारी है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया है, जबकि पहाड़ी व जनजातीय इलाकों में माइनस में बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है लेकिन सर्दी का प्रकोप बना रहेगा।
प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। औसतन न्यूनतम पारा सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। मैदानी जिलों बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में सर्दी की लहर ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और इन इलाकों में मनाली, शिमला और कुफ़री से ज्यादा ठंड पड़ रही है। राज्य के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया जा रहा है। ठंड में लोगों को खासकर सुबह और रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रिपोर्ट के मुताबिक गुरूवार की सुबह लाहौल-स्पीति जिला के ताबो में न्यूनतम तापमान -11.3 डिग्री, कुकुमसेरी में -5 डिग्री और किन्नौर के कल्पा में -1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में ऊना सबसे ठंडा रहा, जहां पारा शून्य डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बिलासपुर के बरठीं में 0.1 डिग्री, बजौरा में 0.7 डिग्री, सोलन में 0.8 डिग्री, भुंतर में 1 डिग्री, हमीरपुर व सुंदरनगर में 1.2 डिग्री, नारकण्डा में 1.9 डिग्री, सियोबाग में 2 डिग्री, बिलासपुर व कुफ़री में 2.3 डिग्री, मंडी में 2.4 डिग्री, पालमपुर में 2.5 डिग्री, धर्मशाला में 3.4 डिग्री, भरमौर में 3.8 डिग्री, मनाली में 3.9 डिग्री, सराहन व देहरा में 4 डिग्री, कांगड़ा में 4.8 डिग्री और शिमला में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच राज्य भर में गुरूवार को मौसम साफ बना हुआ है और धूप खिली है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है और आगामी 18 दिसम्बर तक मौसम साफ़ बना रहेगा।
हिमाचल में भीषण शीतलहर, मैदानी इलाकों में शून्य पहुंचा पारा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत, ग्राहक अब मोबाइल नेटवर्क की तरह बदल सकेंगे गैस प्रदाता
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्...
राष्ट्रपति मुर्मु आज गोवा में आईएनएस विक्रांत पर सवार होकर देखेंगी समुद्री अभियान
नई दिल्ली : भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी ...
नई दिल्ली में व्यापारिक रणनीति पर बड़ा फैसला आज, तुर्की और अज़रबैजान के व्यापार बहिष्कार पर होगा निर्णय
नई दिल्ली, 16 मई: देशभर के व्...
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भाजपा ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई!
नई दिल्ली,सारे देश में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। दुनियाभर मे...
Previous
Article