साउथ के साथ-साथ हिंदी इंडस्ट्री में भी रश्मिका मंदाना ने अपना दबदबा बनाया है। उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा' की वजह से उनकी किस्मत बदल गई। फिल्म में 'श्रीवल्ली' के किरदार से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। उसके बाद उनकी बॉलीवुड एंट्री हो गई है। फिलहाल वह दोनों इंडस्ट्री में आगे हैं। 'एनिमल' के बाद उनके पास फिल्मों की कतार लग गई है। इस सभी व्यस्त कार्यक्रम के बीच रश्मिका को जिम में गंभीर चोट लग गई। उनके पैर में फ्रैक्चर है और हाल ही में उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर देखा गया था।
कभी एयरपोर्ट पर पैपराजी को मीठी मुस्कान देने वालीं रश्मिका आज अलग नजर आ रही थीं। वह गुलाबी चेक स्वेटशर्ट, नीली जींस, सर पर टोपी और चेहरे पर मास्क पहनकर कार से बाहर निकलीं। वह लंगड़ाते हुए सामने रखी व्हीलचेयर पर बैठी। व्हीलचेयर पर बैठकर उन्होंने अपना सर नीचे रखा और कैमरे की तरफ देखने की बजाय सिर्फ मोबाइल फोन की तरफ देखती रहीं। रश्मिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
नेटिज़न्स ने वीडियो पर 'ओवरएक्टिंग' जैसा कमेंट किया है। फैंस ने उनके ठीक होने की दुआ की है। रश्मिका आने वाली फिल्म 'छावा' में नजर आएंगी। फिल्म का भव्य ट्रेलर आज लॉन्च किया जाएगा। फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। रश्मिका मंदाना सलमान खान के साथ 'सिकंदर' की शूटिंग में भी व्यस्त थीं। इसी समय उनके पैर में चोट लग गई थी। इसलिए फिल्म की शूटिंग भी टाल दी गई। रश्मिका ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्मों के डायरेक्टर्स से माफी भी मांगी
हैदराबाद एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर दिखीं रश्मिका मंदाना
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
भरे कॉन्सर्ट से भागे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास, ख़तरे में है सिंगर की जान?
बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास इस समय एक अलग वजह स...
एक वीडियाें में नहीं दिखा ऐश्वर्या राय के नाम के आगे 'बच्चन' सरनेम, अटकलें फिर शुरू
बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय एक्टिंग और खूबसूर...
कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' ने 'सिंघम अगेन' को छोड़ा पीछे
रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगेन का दर्शकों को कई सालों से बेसब्री से इंतजार है। इस ...
सलमान खान स्टारर फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र किया रिलीज
बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान सिकंदर फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फ...
Previous
Article