कोलकाता :आर.जी. कर अस्पताल की प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में कोलकाता और बंगाल के विभिन्न हिस्सों के साथ ही पूरी दुनिया में एक और व्यापक विरोध प्रदर्शन देखा गया। पिछले महीने नौ अगस्त को इस घटना के बाद से न्याय की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को यह विरोध प्रदर्शन पहले से अधिक संगठित, परिपक्व और विविध रूप में सामने आया। सुबह से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सारा दिन चला और सारी रात भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर रहे हैं।
रविवार का दिन बंगाल के लिए विरोध प्रदर्शन का दिन रहा। कोलकाता के साथ-साथ जिले के कई हिस्सों में दोपहर से ही न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए। जगह-जगह रैली, धरना प्रदर्शन, काले गुब्बारे उड़ाने से लेकर गीत-संगीत तक विभिन्न रूपों में लोग अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। कोलकाता के यदवपुर, श्यामबाजार, सिटी से लेकर साल्ट लेक तक लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और न्याय की मांग की। रविवार रात नौ बजे गड़िया से जादवपुर के बीच हजारों की संख्या में आर्टिस्ट सड़कों पर उतरे और पांच किलोमीटर की सड़क पर चित्रकारी और अन्य कलाकृतियों के जरिए न्याय की मांग की। ये रात भर चला।
विरोध प्रदर्शन में समाज के सभी तबके के लोग शामिल हुए। उत्तर कोलकाता के हेदुआ से कॉलेज स्ट्रीट तक रिक्शा चालकों ने मूक मैनिफेस्टो के साथ मार्च किया। कुम्हारटोली में मिट्टी के कलाकारों ने भी अपनी व्यस्तताओं के बीच विरोध में भाग लिया। सनातन डिंडा जैसे कलाकारों ने भी विरोध में अपनी कला के माध्यम से आवाज उठाई। शहर के प्रमुख मार्गों पर मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। सियालदह से श्यामबाजार तक करीब 15 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई थी, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए।
विदेशों में भी उठी विरोध की आवाजः आर.जी. कर कांड के विरोध में सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी आवाज उठी है। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, ताइवान, स्पेन, और कई अन्य देशों में भारतीय प्रवासियों ने विरोध प्रदर्शन किए।
आरजीकर: न्याय की मांग को लेकर पूरी दुनिया में व्यापक विरोध प्रदर्शन सुबह से शुरू होकर सारी रात चला
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित फरार
लखीमपुर असम : लखीमपुर जिले के हारमती इलाके में पांच साल की बच्ची के ...
हिमाचल में 22 दिनों में 50 हजार के करीब राशनकार्ड धारकों ने कराई ई-केवाईसी
शिमला, 29 जनवरी : हिमाचल प्रदेश में वर्षों से लंबित राशनकार्ड धारकों क...
पुणे रेप कांड: 75 घंटे की पीछा करने के बाद आरोपी दत्तात्रय गाडे को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने डॉग स्क्वाड और ड्रोन का किया इस्तेमाल
नई दिल्ली: पुणे में मंगलवार को एक बस क...
ईडी ने पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी के 29.75 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने पंजाब नेशनल बैंक पीएनबी ऋण धो...
Previous
Article