मुंबई : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बुधवार को नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में लगातार 10वीं बार बदलाव नहीं किया। आरबीआई ने रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा । इस फैसले से आपके लोन महंगे नहीं होंगे और ईएमआई भी नहीं बढ़ेगी। रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक के बाद इसकी घोषणा की।
आरबीआई गवर्नर ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त एमपीसी ने बहुमत से नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट 6.50 फीसदी पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है। शक्तिकांत दास ने कहा कि एमपीसी की बैठक में यह फैसला 5-1 की बहुमत से लिया गया। रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.50 फीसदी किया था।
शक्तिकांत दास ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने सामान्य मानसून के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति 4.5 फीसदी रहने का अपना अनुमान बरकरार रखा है। चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर भी 7.2 फीसदी रहने का अनुमान है। रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर रखने का फैसला एमपीसी ने 5-1 से लिया है। केंद्र सरकार ने एक अक्टूबर को नई मौद्रिक नीति समिति में राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार सहित तीन नए बाहरी सदस्यों की नियुक्ति की है। आरबीआई के एमपीसी में 6 सदस्य हैं, जिनमें केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास सहित तीन सदस्य हैं, जिनमें डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव रंज शामिल हैं।
क्या होता है नीतिगत दर यानी रेपो रेट
रेपो रेट वह दर है जिस पर रिजर्व बैंक किसी भी तरह की कमी की स्थिति में वाणिज्यिक बैंकों को पैसे उधार देता है। आरबीआई रेपो दर का उपयोग मौद्रिक प्राधिकरण मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए करते हैं। उल्लेखनीय है कि अगस्त में हुई एमपीसी की बैठक में आरबीआई ने लगातार 10वीं बार नीतिगत दर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रिजर्व बैंक ने फरवरी, 2023 से रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर यथावत रखा। रिजर्व बैंक ने आखिरी बार रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा किया था, जो अभी 6.50 फीसदी पर है। कोविड-19 से पहले 6 फरवरी, 2020 को रेपो रेट 5.15 फीसदी पर था।
आरबीआई ने लगातार 10वीं बार रेपो रेट 6.50 फीसदी पर रखा बरकरार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
हाइवा स्करपियो की सीधी टक्कर में एक ही परिवार के 8 घायल,एक मौत
नवादा : जिले में रजौली थानाक्षेत्र के हरदिया सेक्टर-ए स्थित सुगा होटल...
जन-धन योजना के 10 साल पूरे, देश में 53.13 करोड़ बैंक अकाउंट खुले, इनमें 2.3 लाख करोड़ रुपये जमा
नई दिल्ली,,प्रधानमंत्री जन-धन योजना को आज 10 साल पूरे हो गए। प्रधानमं...
बाढ़ के हालात का जायजा स्पीड बोट से ले रहे थे सांसद-विधायक-डीएम, पलट गई नाव
कोलकाता :बीरभूम जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण करते समय एक बड...
एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में फिर एक बार ड्रीमलाइनर संकट, तकनीकी खराबी के संदेह में हांगकांग से मिड-एयर लौटाई गई
नई दिल्ली, 16 जून: एक बार फिर एयर इंडि...
Previous
Article