नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण धोखाधड़ी के मामले में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 29.75 करोड़ रुपये की नई संपत्ति को जब्त किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने धनशोधन रोधी कानून के तहत यह कार्रवाई की है। ईडी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि उसने मुंबई में नीरव मोदी द्वारा पीएनबी बैंक ऋण धोखाधड़ी के मामले में अचल संपत्तियों और बैंक बैलेंस के रूप में अपराध की आय को अनंतिम रूप से जब्त किया है, जिसकी राशि 29.75 करोड़ रुपये है। इस मामले में अब तक कुल जब्ती 2625.75 करोड़ रुपये (करीब) है। ईडी ने कहा कि जब्त की गई ये परिसंपत्तियां बैंक जमा, भूमि और भवन के रूप में हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत संबंधित परिसंपत्तियों को जब्त करने के लिए एक अनंतिम आदेश जारी किया गया था, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि पीएनबी के साथ दो अरब डॉलर की कथित ऋण धोखाधड़ी के मामले में पांच साल से अधिक समय से जांच कर रही एजेंसी ने पूर्व में नीरव मोदी की भारत और विदेश में स्थित 2,596 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। उल्लेखनीय है कि भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी (53) फिलहाल ब्रिटेन की जेल में बंद है। इस कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले के संबंध में भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ उसकी याचिका खारिज हो चुकी है।
ईडी ने पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी के 29.75 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर दिखा भारत के स्वदेशी हथियारों का जलवा
नई दिल्ली, 26 जनवरी : देश के 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ...
भारत के खुदरा व्यापार पर कब्ज़े की साज़िश के खिलाफ 16 मई को कैट की राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्मृति ईरानी होंगी मुख्य वक्ता
नई दिल...
गुजरात: पाकिस्तानी एजेंट को बीएसएफ और नेवी की खुफिया जानकारी भेजने वाला युवक गिरफ्तार
अहमदाबाद : गुजरात एटीएस आतंकवाद रोधी ...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक्री बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो ...
Previous
Article