मेरठ:कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले सात साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज योगी आदित्यनाथ हमेशा जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। आत्ममुग्ध होकर खुद ही हर मंच से कानून व्यवस्था पर अपनी तारीफ करते रहते हैं, मगर सच्चाई इसके विपरीत है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे देश में जुर्म की राजधानी बन चुका है।
बाउंड्री रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। हत्या, महिलाओं का अपहरण, गैंगरेप, दहेज, हत्या के मामलों में उत्तर प्रदेश पूरे भारत में नंबर एक पायदान पर है। पूरे भारत में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में 25 प्रतिशत अपराध अकेले उत्तर प्रदेश में होते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वसत हो चुका है। उत्तर प्रदेश जंगलराज में बदल गया है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश सरकार में राजनैतिक इच्छाशक्ति नहीं होने के कारण प्रदेश में निरंकुश वातावरण बन गया है। योगी सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं हैं।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी सदन में ठोक डालो, मिट्टी में मिला देंगे जैसी भाषा का प्रयोग कर प्रदेश के एक समुदाय में डर पैदा करते हैं और अपनी पुलिस को एकतरफा कार्रवाई की छूट देते हैं। हमें कानून का राज स्थापित करना है ना कि पुलिस का। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, हरिकिशन अंबेडकर, अभिमन्यु त्यागी आदि उपस्थित रहे।
जुर्म की राजधानी बन चुका है उत्तर प्रदेश: प्रमोद तिवारी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सुप्रीम कोर्ट आज आरजी कर डॉक्टर बलात्कार मामले की सुनवाई करेगा
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट सोमवार को अत्यंत विवादास्पद आरजी कर डॉक्टर ब...
हरियाणाः उचाना में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व सांसद चंद्रशेखर की गाड़ी पर पथराव,देर रात तक पुलिस व जेजेपी कार्यकर्ताओं में हंगामा
चंडीगढ़ जींद जिले के उचाना विधानसभा हलके में बीती रात चुनाव प्रचार के ...
प्रधानमंत्री मोदी ने मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को जयंती पर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व राष्ट्रपति और दुनिय...
Previous
Article