भाईंदर: मीरा भाईंदर महानगर पालिका में भ्रष्टाचार किस तरह फैला हुआ है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि डंपिंग ग्राउंड तक को नहीं छोड़ा जा रहा है। 145, मीरा भाईंदर विधानसभा चुनाव प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास ने नवनियुक्त मनपा आयुक्त को पत्र लिखकर उनका ध्यान उत्तन डंपिंग ग्राउंड में चल रहे गंभीर भ्रष्टाचार की तरफ आकर्षित करते हुए ठेकेदार तथा वहां नियुक्त मनपा अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
आयुक्त को लिखे पत्र में व्यास ने कहा है कि 6 मार्च को वे उत्तन भाईंदर मार्ग पर जा रहे थे, तभी उन्हें तीन कचरा से भरे डंपर डंपिंग ग्राउंड से भाईंदर की तरफ की तरफ जाते दिखाई दिए, जबकि डंपरों को कचरा ग्राउंड में कचरा खाली करके आना होता है। रवि व्यास को यहां हो रहे भ्रष्टाचार की गुप्त शिकायत पहले ही मिल चुकी थी, इसलिए उन्हें यह समझते देर नहीं लगी कि डंपिंग ग्राउंड में डंपरों की फेरी बढ़ाकर महापालिका को लूटने का खेल चल रहा है। उन्होंने उन डंपरों के फोटो निकाले और आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल मामले की जांच कराकर दोषियों को दंडित करने की मांग की। पत्र में व्यास ने लिखा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से सत्यता की जांच आसानी से की जा सकती है। कुल मिलाकर यह बहुत गंभीर मामला है। भ्रष्टाचार का यह खेल कब से चल रहा है और महापालिका को अबतक कितने का चूना लगाया गया, यह तो जांच का विषय है।
उत्तन डंपिंग ग्राउंड में भ्रष्टाचार का खेल
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मिरा रोड गोलीबारी घटना का पर्दाफाश; व्यवसायिक विवाद के कारण भाई-बहन ने की हत्या
मिरा रोड –मिरा रोड के दुकानदार की गोली मारकर की गई हत्या का खुलासा अपर...
एल्फिंस्टन ब्रिज बंद: मुंबई का 125 साल पुराना पुल चरणबद्ध तरीके से 10 जुलाई तक होगा ध्वस्त, जानिए पूरी जानकारी
मुंबई: मुंबई का ऐतिहासिक एल्फ...
फर्जी रूम मालिक और नकली एस्टेट एजेंट गिरफ्तार; काशिगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी
भायंदर:काशिगांव पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें फर्ज...
मानसून से पहले BMC ने तेज़ किया नालों की सफाई अभियान; छोटे नालों और नदियों का 43% कार्य पूरा
मुंबई, 29 अप्रैल 2025:आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए, ...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article