देहरादून/उत्तरकाशी, 24 जनवरी : उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सीमांत जनपद में एक घंटे में दोबार धरती हिली। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। इस दौरान लोग घरों के बाहर निकल गए। अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।उत्तरकाशी आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार पहला झटका सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता दो दशमलव सात मापी गई। इसका केंद्र तिलोथ के पास था। दूसरा झटका 8 बजकर 19 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता तीन दशमलव पांच मापी गई। इसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के दयारा बुग्याल का वन क्षेत्र था।जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी तहसीलों से भूकंप की जानकारी मांगी है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिले के सभी तहसील क्षेत्रों से भूकंप के असर के बारे में सूचना जुटाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में कही से भी जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
आंखों में कौंधा 1991 का विनाशकारी भूकंप भूकंप के झटके लगते ही लोगों की आंखों में 1991 का विनाशकारी भूकंप कौंध गया। 1991 में उत्तरकाशी में भूकंप से एक हजार से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। उत्तरकाशी के बाराहाट निवासी 76 वर्षी राधा पैन्यूली ने बताया कि आज सुबह 1991 की कड़वी याद ताजा हो गई। वह 1991 के भूकंप को कभी नहीं भूल पाएंगी।
उत्तरकाशी में भूकंप, एक घंटे में दो बार हिली धरती, जान-माल का नुकसान नहीं
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक...
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ—मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया—ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी स...
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड...
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने फरहान के नाम पर जा...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्र...
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। स्लम पुनर्विकास प्राधिक...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले ...
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरात्रि के मौके पर हुए एक भंडारे के दौरान दर्दनाक हाद...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सीआरपीएफ जवान ने अपनी ही राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
सुल्तानपुर : त्रिशुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर अमेठी के मानसिक तनाव...
इस बार दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान चलाई जाएंगी 6556 स्पेशल ट्रेनें
बिलासपुर : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आ...
नायब सिंह सैनी आज लगातार दूसरी बार संभालेंगे हरियाणा की बागडोर
चंडीगढ़ : हरियाणा भारतीय जनता पार्टी भाजपा विधायक दल के नेता नायब सि...
Previous
Article