मुंबई, 4 फरवरी :कोरोना काल में हुए खिचड़ी घोटाला मामले में मंगलवार को हाई कोर्ट ने शिवसेना यूबीटी के नेता सूरज चव्हाण को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। सूरज चव्हाण को खिचड़ी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 17 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया था।
आज हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव की एकल पीठ के समक्ष सूरज चव्हाण की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। तथ्यों का पता चलने के बाद एकल पीठ ने सूरज चव्हाण को एक लाख रुपये के नकद बांड पर रिहा करने का आदेश दिया । पीठ ने सूरज चव्हाण को ईडी की पूछताछ में सहयोग देने का भी निर्देश दिया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने कोविड काल के दौरान कथित खिचड़ी घोटाले के सिलसिले में सूरज चव्हाण और अमोल कीर्तिकर से पूछताछ की थी। इसके बाद सूरज चव्हाण को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रही है।
किरीट सोमैया ने लगाए थे आरोप
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में कोरोना काल में जिनका मुंबई में घर नहीं था, ऐसे गरीब प्रवासी श्रमिकों के लिए खिचड़ी आपूर्ति की व्यवस्था करने का निर्णय लिया था। मुंबई नगर निगम ने कुल 52 कंपनियों को खिचड़ी आपूर्ति करने का ठेका दिया था। मुंबई नगर निगम ने बताया कि पहले चार महीनों में चार करोड़ खिचड़ी पैकेट वितरित किये गये। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने खिचड़ी आपूर्ति में घोटाला होने का आरोप लगाया था और इसकी जांच की मांग ईडी से की थी। इसी शिकायत के आधार पर ईडी इस मामले की मनी लॉड्रिंग एंगल से जांच कर रही है।
खिचड़ी घोटाला मामले में शिवसेना यूबीटी नेता सूरज चव्हाण को हाई काेर्ट से मिली जमानत
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुंबई: महिला सहकर्मी से ब्लैकमेलिंग के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
मुंबई: मुंबई के अंधेरी क्षेत्र से एक चौ...
एमएमआरडीएने वित्तीय नवाचार और विकास में स्थापित किया नया मानदंड
मुंबई, 26 अप्रैल, 2025 : एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, जिसने सार्वजन...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article