मुंबई, 04 फरवरी : मुंबई नगर निगम के आयुक्त भूषण गगरानी ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 74427.41 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया। पिछले वर्ष की तुलना में बजट अनुमान में 14.19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बजट में आवास एवं परिवहन विभाग के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दहिसर से भयंदर तक तटीय सडक़ परियोजना के लिए 2025-26 के बजट अनुमान में 4300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 1958 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
भूषण गगरानी की ओर से पेश किए गए बजट में स्वास्थ्य विभाग के लिए 7379 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष शिक्षा विभाग का बजट 3955 करोड़ रुपये होगा। बजट में मिशन विजन 27 और मिशन सम्पूर्ण दो मिशन तय किए गए हैं, जिन्हें मुंबई नगर निगम का शिक्षा विभाग कार्यान्वित करेगा। बजट में मुंबई की व्यावसायिक झोपड़ों को भी कर के दायरे में लाया है। मुंबई में 2.5 लाख झुग्गी-झोपड़ियां हैं, जिनमें से 20 प्रतिशत का उपयोग उद्योग, दुकानें, गोदाम और होटल जैसे व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
मुंबई नगर निगम इन व्यावसायिक संपत्ति मालिकों से कर का आकलन करके संपत्ति कर वसूल करेगा। इससे लगभग 350 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुंबई महानगरपालिका की नई योजना का प्रावधान बजट में किया गया है। इसके तहत विदेशी प्रजाति के ज़ेबरा, सफेद शेर, जगुआर आदि मुंबई लाए जाएंगे। इसी तरह मुंबई शहर में कोलीवाड़ा के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की भूमिगत सुरंग में बाघ की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
भूषण गगरानी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के दर्शनीय स्थल काला घोड़ा और रीगल जंक्शन क्षेत्र का नवीनीकरण किया जाएगा। मुंबई नगर निगम ने अपने ही बेस्ट उपक्रम को 2025-26 में 1000 करोड़ रुपये का आर्थिक सहयोग करने का प्रावधान किया है। इसी तरह मुंबई शहर में पर्यावरण विभाग के लिए 113.18 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मुंबई नगर निगम ने 74 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
घाटकोपर में दो अलग-अलग आगजनी की घटनाओं में 13 लोग धुएं से प्रभावित
मुंबई, 31 जनवरी : घाटकोपर में शुक्रवार को तड़के दो अलग-अलग जगहों पर आगज...
ठाणे : भिवंडी में गुमशुदा बच्चों की संख्या में इज़ाफ़ा, 142 मामलों में 95 लड़कियाँ शामिल
भिवंडी: भिवंडी शहर में गुमशुदा बच्चों ...
भाईंदर पश्चिम: मोरवा पुल के नामकरण पर विवाद
भाईंदर पश्चिम: भाईंदर पश्चिम के मोरवा पुल का नाम बदलने के बाद स्थानीय ...
Previous
Article