दिल्ली:दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने गुजरात दंगों पर विवादित डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ दायर मानहानि के मामले दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए बीबीसी को दोबारा नोटिस जारी किया है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज रुचिका सिंगला ने मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को करने का आदेश दिया।
रोहिणी कोर्ट ने पिछले साल सात जुलाई को बीबीसी को नोटिस जारी किया था। आज याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि नोटिस तामील नहीं किया जा सका है। उन्होंने नोटिस तामील कराने के लिए समय देने की मांग की। नोटिस तामील नहीं होने के बाद आज कोर्ट ने दोबारा नोटिस जारी करने का आदेश दिया। नोटिस बीबीसी के लंदन स्थित पते पर जारी किया गया है।
याचिका भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने दायर किया है। कोर्ट ने बीबीसी के अलावा विकिमीडिया फाउंडेशन और अमेरिका की डिजिटल लाइब्रेरी इंटरनेट आर्काइव को केंद्रीय विधि मंत्रालय के जरिये नोटिस तामील कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि चूंकि तीनों प्रतिवादी विदेशी हैं इसलिए उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय हेग कन्वेंशन के मुताबिक ही नोटिस तामील किया जाए।
याचिकाकर्ता की ओर से वकील मुकेश शर्मा ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री ने देश और प्रधानमंत्री, आरएसएस , विहिप सहित पूरी व्यवस्था को बदनाम किया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 21 जनवरी को आईटी रूल्स के आपातकालीन प्रावधानों के तहत बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री से संबंधित क्लिप और लिंक हटाने का आदेश दिया था। बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। हाई कोर्ट में याचिका एनजीओ जस्टिस ऑन ट्रायल की ओर से दायर की गई है। एनजीओ की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने हाई कोर्ट से कहा था कि डॉक्यूमेंट्री ने देश और न्यायपालिका , प्रधानमंत्री सहित पूरी व्यवस्था को बदनाम किया है। हाई कोर्ट भी बीबीसी को नोटिस जारी कर चुका है। हाई कोर्ट में याचिका अभी लंबित है।
गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री के लिए बीबीसी को अदालती नोटिस
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मेघालय उच्च न्यायालय ने दूसरी शादी के उल्लंघन के लिए असम राइफल्स कार्मिक की बर्खास्तगी को बरकरार रखा।
शिलांग, मेघालय उच्च न्यायालय का निर्णय अनुशासित बलों में सेवा नियमों के पालन के महत्व को स्पष्ट करता ...
कर्नाटक उच्च न्यायालय का निर्णय: दुर्घटना मुआवजे में वृद्धि, हेलमेट उल्लंघन के प्रभाव को संबोधित किया!
बेंगलुरु, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए मुआवजे के दावों पर हेलमेट न पहनने के...
Previous
Article