नई दिल्ली:ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार कमजोरी बनी रही। एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
रोजगार के कमजोर आंकड़ों की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा। इंट्रा-डे में वॉल स्ट्रीट के सूचकांक 2.75 प्रतिशत तक टूट गए। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र के दौरान 94.99 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,408.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 436.83 अंक यानी 2.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,690.83 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,411.80 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,181.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.08 प्रतिशत टूट कर 7,352.30 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 274.60 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,301.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ 1 का सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा है, जबकि 8 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। एशियाई बाजारों में इकलौता स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स फिलहाल 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,487.63 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,844.50 में अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.76 प्रतिशत टूट कर 2,524.88 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 422.38 अंक यानी 1.97 प्रतिशत लुढ़क कर 21,012.81 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 333.57 अंक यानी 1.91 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,110.73 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 666.39 अंक यानी 1.83 प्रतिशत लुढ़क कर 35,725.08 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,420.90 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,685.98 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.93 प्रतिशत टूट कर 2,740.37 अंक के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
नई दिल्ली, 10 जनवरी : घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी का...
सोना वायदा रु.969 और चांदी वायदा रु.1,923 लुढ़काः क्रूड ऑयल में रु.61 की नरमी
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी ...
एमसीएक्स पर सोना (1 कि.ग्रा.) के ऑप्शंस में मन्थली एक्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट्स की सोमवार से होगी शुरुआत
सोना वायदा में रु.23 और क्रूड ऑयल वायदा में रु.61 का सुधारः चांदी वायदा में रु.235 की नरमी
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी ...
Previous
Article