नई दिल्ली, 07 फरवरी : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में मामूली तेजी भी आई, लेकिन इसके बाद जोरदार बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और लिवाली शुरू कर दी, जिससे शेयर बाजार की चाल में सुधार होता हुआ नजर आने लगा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, श्रीराम फाइनेंस, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 4.95 प्रतिशत से लेकर 1.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर ओएनजीसी, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, आईटीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 3.10 प्रतिशत से लेकर 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,299 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 849 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,450 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर, 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान में और 33 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 61.44 अंक की तेजी के साथ 78,119.60 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 78,356.98 अंक के स्तर तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक गिर कर 77,948.31 अंक के स्तर तक आ गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक ने दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 163.05 अंक की तेजी के साथ 78,221.21 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 46.15 अंक उछल कर 23,649.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 23,683.90 अंक तक पहुंच गया। हालांकि थोड़ी देर बाद बिकवाली का दबाव बनने पर इस सूचकांक ने लाल निशान में 23,566.85 अंक तक गोता भी लगा दिया। बाजार में सुबह 10 बजे तक मामूली उतार चढ़ाव के साथ कारोबार होता रहा, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने एक बार फिर हरे निशान में अपनी जगह बना ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 34.90 अंक की मजबूती के साथ 23,638.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 213.12 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,058.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 92.95 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,603.35 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।
घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव जारी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
देश का तंबाकू निर्यात पांच वर्ष में बढ़कर 12,005 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर
नई दिल्ली, 01 जनवरी : देश का तंबाकू निर्यात पिछले पांच वर्ष में 87 फीस...
अमेरिकी चुनाव रुझानों से शेयर बाजार में उत्साह, सेंसेक्स व निफ्टी में जोरदार तेजी
नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का...
एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमतों में रु.484 और चांदी में रु.412 की बढ़तः क्रूड ऑयल रु.35 फिसला
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी ...
Previous
Article