कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सीनियर डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ कोई सज़ा दी जाती है तो वे भी हड़ताल पर चले जाएंगे। गुरुवार को कोलकाता के स्वास्थ्य भवन के सामने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10 डॉक्टर संगठनों के सदस्यों ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि ज़रूरत पड़ने पर सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में हड़ताल की जाएगी।
स्वास्थ्य भवन के सामने मंगलवार से ही जूनियर डॉक्टर धरने पर बैठे हुए हैं। उनके समर्थन में सीनियर डॉक्टर भी आ गए हैं। मेडिकल सर्विस सेंटर के राज्य सचिव बिप्लव चंद ने कहा कि हम सीनियर डॉक्टर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को संभालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सरकार से हमारी अपील है कि हमें ऐसा करने के लिए मजबूर न करें जिससे लोगों की सेहत पर असर पड़े।
बिप्लव चंद ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में भारी भ्रष्टाचार फैला हुआ है, जिसे रोकने के लिए कदम उठाने की ज़रूरत है।
‘जॉइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स’ के सदस्य सुशांत चौधरी ने जूनियर डॉक्टरों की मांग को जायज़ ठहराया और कहा कि जूनियर डॉक्टरों की मांगें पूरी तरह से उचित हैं। इन मांगों को मानने के लिए सरकार की तरफ से इच्छाशक्ति होनी चाहिए।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सदस्य संजीव बनर्जी ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाने की ज़रूरत बताई। उन्होंने कहा कि जिनके खिलाफ आरोप लगे हैं, उनका पंजीकरण रद्द कर दिया गया है और सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है। मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को शाम पांच बजे तक जूनियर डॉक्टरों को काम पर लौटने का आदेश दिया था, लेकिन डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। उनका कहना है कि अगर उनकी पांच सूत्रीय मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन जारी रहेगा।
जूनियर डॉक्टरों को सज़ा मिली तो सीनियर डॉक्टर भी करेंगे हड़ताल, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा बांग्लादेश: मुख्यमंत्री
गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि चार बांग्लादे...
प्रधानमंत्री मोदी आज कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन क...
बंगाल के कई जिला में होती रहेगी लगातार बारिश
कोलकाता :कोलकाता और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में अगले 24 घंटों के...
नीरज चोपड़ा की प्रतियोगिता कलाकृतियों को विश्व एथलेटिक्स विरासत संग्रह में शामिल किया गया
नई दिल्ली, 13 दिसंबर :पेरिस 2024 ओलंपिक रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा और ...
Previous
Article