नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस के जॉइंट ऑपेरशन में रविवार को गुजरात के अंकलेश्वर में अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी की तलाशी में 518 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई। ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। पिछली बरामदगी मिलाकर अब तक दिल्ली पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 1,289 किलोग्राम कोकीन और थाईलैंड की 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 13 हजार करोड़ रुपये है।
इससे पहले दिल्ली में 1 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने महिपालपुर में तुषार गोयल नामक व्यक्ति के गोदाम पर छापेमारी करके 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप को जब्त किया था। जांच के दौरान 10 अक्टूबर को दिल्ली के रमेश नगर की एक दुकान से लगभग 208 किलो अतिरिक्त कोकीन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पता चला कि बरामद ड्रग्स फार्मा सलूशन सर्विसेज नाम की कंपनी का था और यह मादक पदार्थ गुजरात के अंकलेश्वर की अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी से आया था। गुजरात में यह कार्रवाई संयुक्त रूप से दिल्ली की स्पेशल सेल की यूनिट और गुजरात पुलिस की तरफ से की गई।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 अक्टूबर को दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर में एक गोदाम से 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त किया था, जिसकी अनुमानित कीमत 5,620 करोड़ रुपए है। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद 10 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने पश्चिम दिल्ली में एक किराए की दुकान से 2,080 करोड़ रुपये की कीमत का 208 किलोग्राम कोकीन जब्त किया था। अब तक पुलिस करीब 7700 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त कर चुकी है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली ड्रग्स केस में ईडी ने 11 अक्टूबर को मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इस दौरान टीम ने दिल्ली-एनसीआर के कुछ लोकेशन के साथ-साथ मुंबई में छापेमारी भी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी ने आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए थे।
दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर पांच हजार करोड़ की कोकीन पकड़ी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस श्रीशानंद की माफी से सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट, विवादित टिप्पणी पर कार्यवाही बंद
नई दिल्ली : कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस श्रीशानंद ने अपनी विवादित टिप्...
भाजपा नेता शाह की आज जम्मू-कश्मीर में पांच जगह जनसभा
नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी भाजपा के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक, के...
बंगाल की खाड़ी में बन रहा है निम्न दबाव, और बिगड़ सकते हैं बंगाल में हालात
कोलकाता : दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति अभी भी चिंताज...
Previous
Article