नई दिल्ली, 13 दिसंबर :पेरिस 2024 ओलंपिक रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा और विश्व एथलेटिक्स महिला फील्ड इवेंट एथलीट ऑफ द ईयर यूक्रेन की यारोस्लावा महुचिख उन 23 एथलीटों में शामिल हैं जिनकी प्रतियोगिता कलाकृतियों को विश्व एथलेटिक्स विरासत संग्रह में शामिल किया गया।
विश्व एथलेटिक्स संग्रहालय (एमओडब्ल्यूए) एथलीटों की कलाकृतियों को ऑनलाइन 3डी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करेगा।
विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "उन एथलीटों को धन्यवाद जिन्होंने 2024 में हमारे संग्रहालय के संग्रह के लिए अपने प्रतियोगिता के कपड़े, जूते और यहां तक कि पदक भी दान कर दिए हैं। इस साल हमें 1960 के दशक के दो आइकन, व्योमिया टायस और बिली मिल्स, और 1980 के ओलंपिक 100 मीटर चैंपियन एलन वेल्स, साथ ही 2000 और 2008 के ओलंपिक हेप्टाथलॉन स्वर्ण पदक विजेता क्रमशः डेनिस लुईस और नतालिया डोब्रिंस्का से ऐतिहासिक ओलंपिक जीतने वाली वस्तुएं मिली हैं।"
उन्होंने कहा, “अपने ओलंपिक संग्रह को अद्यतन रखते हुए, हमें आज पेरिस 2024 पदक विजेताओं यारोस्लावा महुचिख, थिया लाफॉन्ड और नीरज चोपड़ा से दान की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।"
महुचिख ने जुलाई में स्टेड चार्लेटी में पेरिस डायमंड लीग में 2.10 मीटर की छलांग के साथ लंबे समय से चले आ रहे विश्व हाई जंप रिकॉर्ड को तोड़ा और अगस्त में स्टेड डी फ्रांस में ओलंपिक खिताब जीता।
उन्होंने अपना पेरिस ओलंपिक सिंगलेट, नाम बिब और शॉर्ट्स एमओडब्ल्यूए को दान कर दिया है। महुचिख ने मोनाको में विश्व एथलेटिक्स पुरस्कार 2024 में भाग लेने के दौरान कोए को ये आइटम भेंट किए।
लाफॉन्ड, जिन्होंने पेरिस में ओलंपिक ट्रिपल जंप का खिताब 15.02 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता था और डोमिनिका की किसी भी खेल में पहली ओलंपिक पदक विजेता बनी थीं, ने पेरिस में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान पहनी गई क्रॉप टॉप को इस संग्रह में शामिल किया है।
2024 में, लाफॉन्ड को विश्व इनडोर चैंपियन का भी ताज पहनाया गया, उन्होंने 15.01 मीटर की राष्ट्रीय रिकॉर्ड छलांग के साथ यह खिताब जीता था।
टोक्यो खेलों में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक खिताब जीतने वाले नीरज ने पेरिस 2024 में पहनी गई प्रतियोगिता टी-शर्ट दान कर दी है।
89.45 मीटर के अपने दूसरे दौर के थ्रो के साथ, चोपड़ा ने अरशद नदीम के पीछे रजत पदक हासिल किया, जिन्होंने 92.97 मीटर का ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था।
नीरज चोपड़ा की प्रतियोगिता कलाकृतियों को विश्व एथलेटिक्स विरासत संग्रह में शामिल किया गया
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
रक्षा मंत्रालय ने 21वीं सदी की चुनौतियों के बीच 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ घोषित किया - भविष्य के युद्धों को जीतने के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाएं विकसित करने पर जोर
नई दिल्ली, 01 जनवरी : रक्षा मंत्रालय ने मौजूदा और भविष्य के सुधारों को...
नागपुर एल्युमिनियम फैक्ट्री विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई
नागपुर: नागपुर जिले के उमरेड ...
जन-धन योजना के 10 साल पूरे, देश में 53.13 करोड़ बैंक अकाउंट खुले, इनमें 2.3 लाख करोड़ रुपये जमा
नई दिल्ली,,प्रधानमंत्री जन-धन योजना को आज 10 साल पूरे हो गए। प्रधानमं...
तीन दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में भी तेजी
नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज ...
Previous
Article