नई दिल्ली, 13 दिसंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वो महाकुंभ-2025 मेला क्षेत्र में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही 5500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मोदी के आज के इस कार्यक्रम की सूचना एक्स हैंडल पर साझा की है। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री के प्रयागराज दौरे के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में पूरा विवरण दिया है। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रयागराज में दोपहर करीब 12:15 बजे संगम में पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12:40 बजे अक्षय वट वृक्षस्थल पर पूजा करेंगे।
यहां से वो हनुमान मंदिर और सरस्वती कूप जाएंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे वो महाकुंभ प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद दोपहर करीब दो बजे प्रयागराज में लगभग 5500 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकुंभ 2025 के लिए विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें प्रयागराज में आधारभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने और निर्बाध संपर्क प्रदान करने के लिए 10 नए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) या फ्लाईओवर, स्थायी घाट और रिवरफ्रंट सड़कें जैसी विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाएं शामिल होंगी।इसके बाद प्रधानमंत्री गंगा नदी की ओर जाने वाले छोटे नालों को रोकने, टैप करने, मोड़ने और उपचारित करने की परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इससे नदी में बिना उपचार वाले जल का गंगा नदी में पहुंचना पूरी तरह से रोक पाना सुनिश्चित होगा। वे पेयजल और बिजली से संबंधित विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंदिर के प्रमुख गलियारों का उद्घाटन करेंगे। इनमें भारद्वाज आश्रम गलियारा, श्रृंगवेरपुर धाम गलियारा, अक्षयवट गलियारा, हनुमान मंदिर गलियारा आदि शामिल हैं। इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं की पहुंच आसान होगी और आध्यात्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कुंभ सहायक चैटबॉट का भी शुभारंभ करेंगे। यह चैटबॉट महाकुंभ मेला 2025 के बारे में श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन और कार्यक्रमों की नवीनतम जानकारी प्रदान करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी आज उप्र में प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लेंगे
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
दो तस्कर गिरफ्तार, 15.5 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली गोलियां जब्त
कछार असम: कछार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता ...
ऊर्जा परिवर्तन और स्थिरता अब वैश्विक चर्चा के केंद्र मेंः प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्...
सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा ’महाकुम्भ स्टैम्पीड’, पुलिस-प्रशासन पर फूटा का यूजर्स गुस्सा
महाकुम्भ नगर, 29 जनवरी : प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ में दूसरे अमृत ...
प. बंगाल : 43 दिनों की हड़ताल के बाद काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर
कोलकाता:43 दिनों की हड़ताल के बाद जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आए हैं। ...
Previous
Article