पुणे:पुणे जिले के कोंढवा में येवलेवाड़ी में स्थित कांच की एक फैक्टरी में रविवार दोपहर को कंटेनर से कांच का सामान उतारते समय हुए हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में तीन मजदूर घायल हो गए। सभी का इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है। कोंढवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मानसिंह पाटिल ने बताया कि येवलेवाड़ी में स्थित कांच की कंपनी में कंटेनर में कांच का सामान आया था। यह सामान इतना वजनी था कि कुल सात मजदूर ग्लास का सामान उतार रहे थे। अचानक वजनी कांच मजदूरों पर गिर गया और टूट भी गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन के सहयोग से वजनी कांच का हिस्सा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। इस घटना में विकास कुमार (23), पवन कुमार (43), धर्मेंद्र कुमार (40) और अमित कुमार (27) की मौत हो गई जबकि पिंटू इरकल (30) और दो अन्य घायल हो गए। इनमें से एक और मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेज दिया गया है। कोंढवा फायर ब्रिगेड के प्रमुख समीर शेख ने बताया कि कंटेनर में 10x7 फीट का कांच था। मजदूरों के जरिए उस कांच को उतारते समय यह भारी भरकम कांच मजदूरों पर गिर गया था। इस घटना की सूचना मिलने के बाद हम मौके पर पहुंचे और क्रेन और बचाव उपकरणों की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला गया।
पुणे में कांच की फैक्टरी में कंटेनर से सामान उतारते समय हादसा, चार श्रमिकों की मौत
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
कृषी उत्पन्न बाजार समिती मध्ये कांदा उत्पादक शेतकऱ्यांची लुट ?
नांदगाव:कृषी उत्पन्न बाजार समितीमध्ये शेतकऱ्यांकडून 50 ते दीडशे रुपये ...
नांदेड़ जिले में गोदावरी नदी खतरे के निशान के पार, अब तक 200 परिवार स्थानांतरित
मुंबई:नांदेड़ जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही घनघोर बारिश के चलते ग...
पुणे में डिलीवरी एजेंट बनकर फ्लैट में घुसे युवक पर महिला के साथ आपराधिक कृत्य का आरोप
पुणे, 3 जुलाई
Previous
Article