प्रयागराज:मेजा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नीलम करवरिया का इलाज के दौरान हैदराबाद के एक अस्पताल में देर रात्रि निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और हैदराबाद में उन्होंने अंतिम सांस ली। नीलम करवरिया, प्रयागराज की राजनीति में एक प्रभावशाली नाम था और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रही थीं। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
नीलम करवरिया के पति उदयभान करवरिया भी बारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं और उनकी क्षेत्र में काफी पकड़ है। उदयभान के जेल जाने के बाद नीलम करवरिया ने राजनीति की कमान संभाली थी और वे जिले के लोगों के लिए समर्पित रहीं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों को प्राथमिकता दी और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर भी जोर दिया। उनके निधन की खबर से न केवल उनके समर्थक बल्कि अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी दुःख व्यक्त किया है।
इस समय कल्याणी देवी स्थित उनके कोठी पर उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों का तांता लगा हुआ है। जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं। उनके समर्थकों के बीच भारी शोक की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान भाजपा के विधायकगण, सांसद, पूर्व सांसद सहित कई नेता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं का कहना है कि नीलम करवरिया के निधन से भारतीय जनता पार्टी के अलावा यमुनापार क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
परिवार के नजदीकी सूत्रों के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए प्रयागराज लाया जाएगा और अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। बताया जाता है कि नीलम करवरिया को लीवर सिरोसिस की बीमारी थी। यही कारण है कि वह कुछ दिनों से हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थीं। हालत ज्यादा गम्भीर होने से डॉक्टर गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उनमें कोई सुधार नहीं हो रहा था। देर रात अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक सहित अन्य लोग भी उनके आवास पर पहुंचने लगे। उनकी दो बेटियां समृद्धि व साक्षी करवरिया और एक बेटा सक्षम है।
भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नीलम करवरिया के निधन से शोक की लहर
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
संजौली मस्जिद विवाद : नगर निगम आयुक्त कोर्ट के फैसले को ऊपरी कोर्ट में चुनौती देगा मुस्लिम संगठन
शिमला : राजधानी शिमला के उपनगर संजौली के चर्चित मस्जिद मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है। मस्जिद की...
हिमाचल में बिगड़ा मौसम, बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी
शिमला, 29 जनवरी : हिमाचल प्रदेश में सर्दी का कहर बढ़ने वाला है। आज बुध...
हिमाचल में ठंडी हुई रातें, लाहौल-स्पीति में शून्य के करीब पारा
शिमला : हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने से दिन में तो मौसम खुशगवार बना हु...
सोयाबीन के किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने अब 15 फीसदी तक नमी वाले सोयाबीन की खरीदी को दी मंजूरी
मुंबई: अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ...
Previous
Article