वाराणसी,31 जनवरी : प्रयागराज महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद काशी में लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन अनवरत बना हुआ है। भीड़ के चलते शहर के प्रमुख मार्गो के साथ बाबा विश्वनाथ और गंगा तट की ओर जाने वाली गलियां भी फुल है।
गंगा घाटों पर उमड़ रही भारी भीड़ को देख दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की विश्वप्रसिद्ध सांयकालीन गंगा आरती आम लोगों के लिए पॉच फरवरी तक के लिए बंद कर दी गई है। घाट पर उमड़ रही भीड़ में कोई हादसा न हो इसलिए निधि ने यह निर्णय लिया। निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने आम श्रद्धालुओं से अपील किया कि मां गंगा की आरती में अभी कुछ दिन श्रद्धालु नही आए तो अच्छा है। अगर आप वाराणसी की विश्व विख्यात मां गंगा के आरती दर्शन के लिए काशी आना चाह रहे है तो कुछ दिनों के लिए यात्रा को आगे बढ़ाए । उधर, काशी के अन्य घाटों पर गंगा आरती कराने वाली संस्थाओं ने कम से कम लोगों के आने की अपील की है। शहर में भीषण जाम को देख बाहर से आने वाले वाहनों को जगह-जगह अस्थाई वाहन स्टैंड में भेजा रहा है। श्रद्धालु वाहन न मिलने पर पैदल ही शहर में आ रहे है। श्रद्धालुओं के चलते रेलवे स्टेशन, रैन बसेरों में भी भीड़ है। दशाश्वमेध , गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा, गुरुबाग, रथयात्रा, लहुराबीर में जाम देख श्रद्धालुओं को भेलूपुर और मैदागिन की ओर भेजा जा रहा है। लोगों को केदारघाट,नगवां, पंचगंगा, सिंधियाघाट पर स्नान के लिए भेजा जा रहा है। लंका की ओर से आने वाले लोगों को भी इन्ही घाटों की ओर भेजा जा रहा है। श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सड़क से लेकर घाटों तक पुलिसकर्मी तैनात है। महिला पुलिस भी श्रद्धालुओं की सहायता में लगाई गई है।
महाकुंभ: काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़,गंगा आरती आम लोगों के लिए 05 फरवरी तक बंद —गलियां भी भीड़ से ठसाठस,शहर की सीमा से पैदल ही आ रहे श्रद्धालु
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
पीएम मोदी ने जम्मू और कश्मीर के मतदाताओं से की अपील
नई दिल्ली:जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण क...
बंगाल: TMC विधायक ने 100 गंजे लोगों को किया सम्मानित, कहा- काम बाल वाले होते हैं बुद्धिमान
नई दिल्ली:तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला ने बुधवार को एक अनोखे ...
Previous
Article