नई दिल्ली, 31 जनवरी : घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में मामूली उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आया, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे शेयर बाजार की चाल में तेजी आ गई। एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.23 प्रतिशत और निफ्टी 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
पहले एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से लार्सन एंड टूब्रो, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ट्रेंट लिमिटेड, टाइटन कंपनी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 3.93 प्रतिशत से लेकर 2.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी के शेयर 3.21 प्रतिशत से लेकर 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,350 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,746 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 604 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 7 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान में और 8 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 129.08 अंक की तेजी के साथ 76,888.89 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद कुछ देर तक बाजार में मामूली उतार-चढ़ाव होता रहा, लेकिन पहले आधे घंटे के कारोबार में ही खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 179.90 अंक की मजबूती के साथ 76,939.71 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 47.25 अंक उछल कर 23,296.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद पहले आधे घंटे तक सामान्य कारोबार होता रहा, लेकिन इसके बाद खरीदार पूरी तरह से एक्टिव हो गए। हालांकि बीच-बीच में बिकवाली का मामूली झटका भी लगता रहा, इसके बावजूद इस सूचकांक की चाल में तेजी बनी रही। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 92.10 अंक की बढ़त के साथ 23,341.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 226.85 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,759.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 86.40 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,249.50 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।
लगातार चौथे दिन शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
नई दिल्ली, 30 दिसंबर : ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे है...
Previous
Article