मुंबई, 31 जनवरी : घाटकोपर में शुक्रवार को तड़के दो अलग-अलग जगहों पर आगजनी की घटनाओं में 13 लोग धुएं से प्रभावित हो गए हैं। इनमें 12 लोगों का इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों जगह पर आग को बुझा दिया है।
पुलिस के अनुसार घाटकोपर के शांति सागर बिल्डिंग में शुक्रवार को तड़के करीब दो बजे अचानक मीटर केबिन में आग लग गई। इससे बिल्डिंग में मीटर केबिन के आस पास हिस्सा जल गया, लेकिन इस घटना के बाद आग का धुंआ पूरी बिल्डिंग में फैल गया। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची और बिल्डिंग में अलग-अलग मंजिलों में फंसे करीब 90 लोगों को सुरक्षित बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया। इनमें से धुएं के कारण 13 लोग प्रभावित हुए थे। इन सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। इनमें से 12 को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक का उपचार करके उसे बाह्य रोगी विभाग से छुट्टी दे दी गई। भर्ती किए गए सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
इसके बाद शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे घाटकोपर में आर एम भटकर मार्ग पर ओडियन मॉल के सामने कैलास प्लाजा नामक बिल्डिंग की तीसरी और चौथी मंजिल पर अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
घाटकोपर में दो अलग-अलग आगजनी की घटनाओं में 13 लोग धुएं से प्रभावित
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक...
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ—मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया—ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी स...
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड...
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने फरहान के नाम पर जा...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्र...
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। स्लम पुनर्विकास प्राधिक...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले ...
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरात्रि के मौके पर हुए एक भंडारे के दौरान दर्दनाक हाद...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुंबई में सरकारी अस्पताल में काम करने वाले मजदूर की बच्ची से छेड़छाड़
मुंबई की भोईवाड़ा पुलिस ने बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में एक बच्ची से कथित तौर पर छेड़...
कल्याण में नाबालिग लड़की की हत्या मामले के आरोपितों को 18 जनवरी तक न्यायिक कस्टडी
मुंबई, 04 जनवरी: कल्याण में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या करने ...
पालघर जिले के कई संगठनों ने विधानसभा चुनाव में दिया बहुजन विकास आघाड़ी को समर्थन
मुंबई : पालघर जिले के कई संगठनों और संस्थाओं ने विधानसभा चुनावों के लि...
Previous
Article