नई दिल्ली, 05 दिसंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम साढ़े पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इस भव्य समारोह में राजगशासित 19 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। कई केंद्रीयमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यक्रम की सूचना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।
महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बुधवार दोपहर भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने अपने सहयोगी दल शिवसेना के नेता एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं राकांपा अध्यक्ष अजित पवार के साथ राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने इस विधानसभा चुनाव को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस चुनाव में मिला भारी जनादेश बताता है कि 'एक हैं, तो सेफ हैं' और 'मोदी है, तो मुमकिन है'। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली इस भारी जीत के लिए मैं महाराष्ट्र की जनता को साष्टांग दंडवत करता हूं। यह जीत भाजपा के लिए आनंददायक तो है, लेकिन इस जीत से हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। जो जनादेश हमें मिला है, उसका सम्मान हमें रखना है। चुनाव में दिए गए आश्वासन पूरे करने हैं।
महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज संभालेंगे बागडोर
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
आज होगा दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान
नई दिल्ली, 7 जनवरी : राजधानी दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव का ऐलान होगा...
प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक सीजफायर पर दे सकते हैं अहम जानकारी
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान ...
कैबिनेट : बिजली से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पीएम ई-ड्राइव योजना को मंजूरी
नई दिल्ली : कैबिनेट ने बुधवार को दो वर्षों की अवधि में 10,900 करोड़ रु...
भारत-पाक तनाव के बीच चंडीगढ़ प्रशासन की सख्त चेतावनी: खाद्य सामग्री व ईंधन की जमाखोरी न करें
चंडीगढ़, 9 मई 2025: भारत और प...
Previous
Article