मुंबई, 29 नवंबर : गोंदिया जिले के अर्जुनी तहसील के खजरी गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक एसटी महामंडल की शिवशाही बस एक कार बचाने के चक्कर में पलट जाने से 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इस घटना में करीब 35 लोग घायल हैं और इन सभी को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। शिंदे ने घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज करवाए जाने का आदेश दिया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है, इसलिए इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार एसटी महामंडल की शिवशाही बस आज नागपुर से गोंदिया जा रही थी। अचानक अर्जुनी तहसील के खजरी गांव के पास एक कार को बचाते समय बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसटी प्रशासन, स्थानीय पुलिस की टीम और राहत और बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचा और मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। पुलिस के अनुसार एसटी बस में से खबर लिखे जाने तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
जानकारी मिलते ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उक्त दुर्घटना के संबंध में स्थानीय प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को तत्काल और उचित इलाज देने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री शिंदे ने भी मृतकों के आश्रितों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का भी आदेश दिया है।
भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोदिंया में शिवशाही बस दुर्घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गोंदिया जिले में सडक़ अर्जुनी के पास एक शिवशाही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कुछ यात्रियों की मौत हो गई। दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवार का दुख साझा करते हैं। इस घटना में घायल हुए लोगों का अगर किसी निजी अस्पताल में इलाज कराना भी पड़े तो उन्हें तुरंत ऐसा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने लिखा कि गोंदिया के कलेक्टर से भी कहा है कि यदि आवश्यकता हो तो उन्हें नागपुर स्थानांतरित करने की व्यवस्था करें। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य का समन्वय कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के गोंदिया में बस पलटने से 10 की मौत, 35 घायल कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
कृषी उत्पन्न बाजार समिती मध्ये कांदा उत्पादक शेतकऱ्यांची लुट ?
नांदगाव:कृषी उत्पन्न बाजार समितीमध्ये शेतकऱ्यांकडून 50 ते दीडशे रुपये ...
बदलापुर में स्कूल की लड़कियों के यौन उत्पीड़न के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हिंसक हुआ; SIT का गठन.
महाराष्ट्र के नासिक जिले में सड़क हादसा, पांच युवकों की मौत
मुंबई, 13 जनवरी : महाराष्ट्र के नासिक जिले में नासिक-मुंबई हाइवे पर बी...
Previous
Article