मुंबई:चुनाव आयोग की टीम ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की फिर जांच की। इससे पहले भी उनके हेलीकॉप्टर की जांच यवतमाल में की गई थी। उद्धव ठाकरे में हेलीकॉप्टर में चुनाव आयोग की ओर से की जा रही सामानों की जांच का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल किया है। इसके बाद राज्य में राजनीति गरमा गई है।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस तरह से उनके सामान की जांच की जा रही है, इसी तरह की जांच सभी स्टार प्रचारकों की होनी चाहिए। उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों से सवाल पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के लिए भी इसी तरह की जांच की जाएगी। जब उनकी जांच की जाएं तो उसका वीडियो उन्हें भी भेजें।
राष्ट्रवादी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि किसी नेता को टारगेट करके चुनाव आयोग का इस तरह का कृत्य ठीक नहीं है। चुनाव आयोग सत्ता पक्ष के इशारे पर इस तरह का काम कर रहा है।
शिवसेना नेता संजय राऊत ने कहा कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है। चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए। अगर शिवसेना (यूबीटी) के नेता के हेलीकॉप्टर की जांच होती है तो मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के हेलीकॉप्टर की भी जांच की जानी चाहिए। इसके साथ ही केंद्रीय स्टारप्रचारकों की भी जांच की जानी चाहिए।
कांग्रेस पार्टी के नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि चुनाव आयोग का काम सामानों की जांच करना है, उन्होंने अपना काम किया है, लेकिन चुनाव आयोग को निष्पक्ष होकर सत्तापक्ष के लोगों की भी जांच करना चाहिए।
राकांपा (एपी) के अध्यक्ष अजीत पवार ने कहा कि चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है , उसे अपना काम करने देना चाहिए।
भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि चुनाव आयोग की टीम इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जांच की थी। उद्धव ठाकरे सिर्फ सहानुभूति पाने के लिए इसे प्रचारित कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के सोलापुर में चुनाव आयोग ने फिर की उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुंबई पुलिस ने राजस्थान से 1.8 करोड़ रुपये मूल्य के चोरी किए गए छह ट्रक बरामद किए, दो गिरफ्तार
मुंबई, 28 जून:
मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! दक्षिण मुंबई में मेट्रो लाइन 11 का प्रस्ताव MMRCL ने राज्य सरकार को सौंपा
बहुजन विकास आघाड़ी के प्रत्याशी राजेश पाटील ने बोईसर विधानसभा सीट से किया नामांकन
मुंबई : पालघर जिले की बोईसर विधानसभा सीट से बहुजन विकास आघाड़ी बविआ ...
छत्रपति संभाजीनगर में छात्रा के साथ दुष्कर्म के चार आरोपित गिरफ्तार
मुंबई, 25 दिसंबर : छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी छात्रावास में रहकर प्र...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article