मुंबई : मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की सोमवार को घोषणा की है। उन्होंने जालना में कहा कि मराठा समाज के उम्मीदवार आज अपना नामांकन वापस लें ले। उन्होंने कहा कि मराठा समाज के लोग अपने विवेक से तय करें, किसे जीताना है और किसे पराजित करना है।
मनोज जारांगे सोमवार को जालना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम आज तड़के साढ़े तीन बजे तक चर्चा कर रहे थे। हम अपने सहयोगियों के साथ इस चुनाव में दलित और मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारने जा रहे थे क्योंकि, एक जाति के दम पर चुनाव लड़ने और जीतना संभव नहीं है। हम नए हैं। राजनीति में अगर हम कोई उम्मीदवार खड़ा करते हैं और वह हार जाता है, तो यह जाति के लिए शर्म की बात होगी। इसलिए, मैं सभी मराठा उम्मीदवारों से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का अनुरोध करता हूं।
उन्होंने कहा कि एक जाति के आधार पर चुनाव नहीं जीता जा सकता, इसीलिए यह निर्णय लिया गया कि हमें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। राजनीतिक प्रक्रिया में हेरफेर करना कोई आसान काम नहीं है।
जारांगे के व्यक्तव्य का राकांपा एपी नेता छगन भुजबल ने स्वागत किया है। छगन भुजबल ने कहा कि मनोज जारांगे मराठा समाज के लिए काम कर रहे हैं लेकिन चुनाव लड़ते समय सभी समाज के लोगों का विश्वास हासिल करना पड़ता है।
वहीं छत्रपति संभाजी राजे ने कहा कि मनोज जारांगे ने चुनाव से हटने का निर्णय क्यों लिया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मंगलवार को वे खुद मनोज जारांगे से मुलाकात करेंगे और चुनाव से पीछे हटने के कारणों को जानने का प्रयास करेंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से हटे मराठा नेता मनोज जारांगे
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक...
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ—मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया—ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी स...
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड...
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने फरहान के नाम पर जा...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्र...
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। स्लम पुनर्विकास प्राधिक...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले ...
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरात्रि के मौके पर हुए एक भंडारे के दौरान दर्दनाक हाद...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
ठाणे त्रासदी: भिवंडी में 32 वर्षीय महिला और तीन नाबालिग बेटियों ने की आत्महत्या, 'सुसाइड नोट' बरामद
ठाणे, ...
सिंहस्थ कुंभ मेला 2027: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मुख्यमंत्री फडणवीस ने जारी किए ₹4000 करोड़ के टेंडर
मुंबई 2 जून 2025: महाराष्ट्र के मुख्...
हिंदू बनकर मतदान करने जाएं, राष्ट्र की सोच रखें और हिंदू धर्म का पालन करें: रवि किशन
मुंबई : विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते देख राजनीतिक दलों ने अपने उम...
शिवसेना ठाकरे गुट को बड़ा झटका, शंकर वीरकर भाजपा में शामिल
मिरा भाईंदर : शिवसेना ठाकरे गुट को मिरा भाईंदर में एक बड़ा झटका लगा है...
Previous
Article