मुंबई : चुनाव आयोग के आदेश पर महाराष्ट्र के मुख्य सचिव ने सोमवार को राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। उनकी जगह नई नियुक्ति होने तक डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फलसणकर को सौंपा गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
चुनाव आयोग ने कई शिकायतों को ध्यान में रखते हुए राज्य के मुख्य सचिव को तत्काल रश्मि शुक्ला को डीजीपी पद से हटाने का आदेश दिया था। साथ ही चुनाव आयोग ने इस पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार दोपहर 1 बजे तक तीन आईपीएस अधिकारियों का नाम भेजने का भी निर्देश दिया है। चुनाव आयोग के आदेश पर राज्य के मुख्य सचिव ने तत्काल रश्मि शुक्ला का डीजीपी पद से तबादला कर दिया है। हालांकि, अभी तक तय नहीं किया गया है कि उनका तबादला कहां किया जाएगा। मुख्य सचिव ने डीजीपी का कार्यभार मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फलसणकर को सौंप दिया है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि रश्मि शुक्ला के डीजीपी रहते महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव निष्पक्ष रूप से नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा था कि "राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला पर बहुत गंभीर आरोप है। जब 2019 में हमारी सरकार बन रही थी, तो यह पुलिस महानिदेशक सीधे तौर पर पार्टी विशेष के लिए काम करके हमारे सभी फोन टैप कर रही थीं। इसी मामले में रश्मि शुक्ला पर मामला दर्ज किया गया था।"
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को रश्मि शुक्ला को उनके पद से हटाने जाने पर धन्यवाद दिया है। नाना पटोले ने कहा कि पश्चिम बंगाल और झारखंड में चुनाव घोषित होते ही डीजीपी को हटा दिया गया था। महाराष्ट्र में इतनी देर क्यों लगी, यह जांच का मुद्दा है। नाना पटोले ने कहा कि उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पत्र लिख कर रश्मि शुक्ला को पद से हटाने का अनुरोध किया था। मुख्य चुनाव आयुक्त ने काफी देर बाद यह निर्णय लिया है, जिसका वे स्वागत करते हैं।
महाराष्ट्र: डीजीपी रश्मि शुक्ला के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद चुनाव आयोग ने दिया ट्रांसफर का आदेश
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
माहिम और सांताक्रुज़ के बीच पश्चिम रेलवे का रात्रिकालीन जम्बो ब्लॉक, रविवार 11 मई को नहीं रहेगा कोई दिवसकालीन ब्लॉक
मुंबई, 9 मई 2025: पश्चिम रेलव...
मुंबई: ‘लाड़की बहन’ योजना के नाम पर बड़ा बैंकिंग घोटाला, 2,500 से अधिक झुग्गीवासियों के फर्जी खाते खोलकर ठगी
मुंबई, 17 मई: राज्य सरकार की ...
वर्ली हिट अँड रन केस : आरोपी को मानव जीवन का कोई सम्मान नहीं है। - बॉम्बे हाई कोर्ट
मुंबई - वर्ली हादसे से जुड़े मामले में शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट नेता ...
बीकेसी में जाम से राहत के लिए चौड़ी सड़कें और वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू करेगा एमएमआरडीए
मुंबई, 11 मई 2025: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण MMRDA ने बां...
Previous
Article