मूल कुर्ला-बांद्रा रेल मार्ग पुनः स्थापित करने की माँग, मंत्री शेलार ने दिए जाँच के आदेश

मूल कुर्ला-बांद्रा रेल मार्ग पुनः स्थापित करने की माँग, मंत्री शेलार ने दिए जाँच के आदेश

मुंबई | 20 जून, 2025 :आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई मेट्रो परियोजना की आड़ में बदले गए मूल कुर्ला-बांद्रा रेल मार्ग को तत्काल बहाल करने की माँग की है। उन्होंने एमएमआरडीए पर रेल स्टेशनों की योजना में हेरफेर और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

हाल ही में मुंबई उपनगर कलेक्टर कार्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में पालक मंत्री एड. आशीष शेलार ने कहा, “यह जनता के साथ धोखा है। मूल रेल मार्ग झूठी जानकारी के आधार पर रद्द किया गया।” मंत्री ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उन्हें सौंपने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow