रिकॉर्ड तोड़ सफर": भारी बारिश के बीच मुंबई मेट्रो ने एक दिन में 2.94 लाख से अधिक यात्रियों को पहुँचाया मंज़िल तक

रिकॉर्ड तोड़ सफर": भारी बारिश के बीच मुंबई मेट्रो ने एक दिन में 2.94 लाख से अधिक यात्रियों को पहुँचाया मंज़िल तक

मुंबई | 20 जून 2025 : मुंबई मेट्रो ने 18 जून 2025 को अपना अब तक का सबसे अधिक दैनिक यात्री रिकॉर्ड बना लिया। इस दिन 2,94,681 यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया, वह भी मुंबई में भारी बारिश के बीच। यह आंकड़ा दर्शाता है कि मुंबईकर अब मेट्रो सेवा पर पहले से कहीं ज्यादा भरोसा कर रहे हैं।

महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने शुक्रवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि साझा की और इसे “A Record-Breaking Ride!” (रिकॉर्ड तोड़ सफर) कहा। मेट्रो प्रबंधन ने यात्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह आपकी निष्ठा और हमारी टीम की मेहनत का ही परिणाम है।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow