मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सोमवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुलाकात की। इन दोनों नेताओं के बीच औपचारिक चर्चा के बाद करीब बीस मिनट तक बंद कमरे में चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद सियासी चर्चा गरमा गई है।
राज ठाकरे आज सुबह मुख्यमंत्री के शासकीय आवास वर्षा बंगले पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री शिंदे ने राज ठाकरे का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इन दोंनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बाद में दोनों नेताओं की बीस मिनट तक अकेले में चर्चा हुई। बताया जा रहा है यह चर्चा आगामी विधानसभा के मद्देनजर की गई है। हालांकि अभी तक दोनों तरफ से इस चर्चा को गोपनीय रखा गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में हमें समर्थन दिया था लेकिन राज ठाकरे कह चुके हैं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ नहीं रहेंगे। इसलिए अगर वे अपने राजनीतिक रणनीति के लिए कहीं किसी से मिलते हैं तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। शिवसेना शिंदे समूह के नेता और मंत्री उदय सामंत ने कहा कि राजनीति में हर किसी को किसी से भी मिलने का अधिकार है। अगर राज ठाकरे मुख्यमंत्री से मिले हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। उदय सामंत ने कहा कि जहां तक मेरी जानकारी है, राज ठाकरे राज्य की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले होंगे।
बताया जा रहा है कि भले ही राज ठाकरे ने घोषणा की है कि वे विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के साथ नहीं रहेंगे लेकिन मनसे की समीक्षा बैठकों में पदाधिकारियों का एक धड़ा एनडीए में जाने का पक्षधर है। इसलिए चर्चा हो रही है कि राज ठाकरे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से चर्चा कर एनडीए का हिस्सा बनना चाहते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुंबई की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'वर्षा' निवास पर उच्चस्तरीय बैठक की
मुंबई – 9 मई: महाराष्ट्र के म...
हैदराबाद के एक बलात्कारी ठग को बोलिंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
विरार - बोलिंज पुलिस ने एक 38 वर्षीय आरोपी, इमामुद्दीन इरफान, को गिरफ्...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article