मुंबई:नालासोपारा 132 विधानसभा सीट से महायुति के उम्मीदवार राजन नाईक शुक्रवार, 25 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, पालघर के पालकमंत्री रवींद्र चव्हाण, सांसद डॉ. हेमंत सावरा की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर भाजपा, शिवसेना (शिंदे), राकांपा (अजित), आर.पी.आई व अन्य सहयोगी दलों के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतों की गणना होनी है।
भाजपा वसई विरार जिला प्रचार प्रमुख मनोज बारोट ने बताया कि राजन नाईक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में तैयार किए गए भाजपा कार्यकर्ता हैं। वह पिछले 37 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। इस अवधि के दौरान वह भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण स्तर से लेकर जिला अध्यक्ष तक कई संगठनात्मक पदों पर रहे। इसके अलावा, उन्होंने 10 वर्षों तक जिला परिषद, पंचायत समिति के साथ-साथ नगरसेवक-गटनेता नेता के रूप में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। साथ ही उन्होंने पालघर जिला योजना समिति और एमएमआरडीए के सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है।
इससे पहले राजन नाईक ने 2014 में इसी सीट से चुनाव लड़ा था। उस वक्त उन्हें 60 हजार वोटों के साथ दूसरा स्थान मिला था। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 71 हजार मतों की बढ़त दिलाने में राजन नाईक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें नालासोपारा-132 निर्वाचन क्षेत्र से महायुति का उम्मीदवार घोषित किया है। बारोट ने कहा कि देशभर में बीजेपी के पक्ष में माहौल होने के कारण राजन नाईक की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल होते ही महायुति के कार्यकर्ता जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुट जाएंगे।
राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में नामांकन करेंगे भाजपा उम्मीदवार राजन नाईक
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सुप्रिया सुले ने अक्षय शिंदे के पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाकर गृहमंत्री से जवाब मांगा
मुंबई:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एसपी की नेता और सांसद सुप्रिया सुल...
पवई में ड्रग्स गोदाम का भंडाफोड़: ₹44 करोड़ की एमडी ड्रग्स और केमिकल्स जब्त, मैसूरु फैक्ट्री रेड का कनेक्शन
मुंबई अगस्त 202...
ठाणे: दोस्त के साथ विवाद में युवक ने दोस्त के कान को जख्मी किया
ठाणे: ठाणे पश्चिम के हिरानंदानी एस्टेट ...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article